Latest Updates
-
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
भारत में मिला चिकन पॉक्स का नया वेरिएंट Clad 9, जानें बच्चों के लिए कितना हैं ये खतरनाक
New variant of chickenpox : भारत में चिकन पॉक्स के एक नए वेरिएंट मिलने की बात सामने आई है। इस नए वेरिएंट का नाम 'क्लैड 9' बताया जा रहा है। दरअसल, मंकी पॉक्स से पीड़ित व्यक्तियों के सैंपल की जांच के दौरान ही चिकनपॉक्स के इस नए वेरिएंट की पहचान हुई है।
बताया जा रहा है कि वैरीकेला जोस्टर वायरस के जरिए फैलने वाली ये बीमारी भारत से पहले अमेरिका, ब्रिटेन औऱ जर्मनी जैसे देशों में फैल चुकी है।
चिकनपॉक्स का ये नया वेरिएंट जब से भारत में मिला है तबसे हेल्थ एक्सपर्ट इसे लेकर बचाव और इलाज को लेकर लोगों को अवेयर कर रहे हैं। इस वेरिएंट की सबसे खतरनाक बात यह भी है कि यह वायरस खांसने और छींकने से भी फैलता है। ऐसे में लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आकर भी इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि चिकनपॉक्स के नए वेरिंएट यानी क्लैड 9 के बारे में डिटेल में।

क्लैड 9 के ये हैं लक्षण
चिकनपॉक्स वायरस के इस नए वेरिएंट यानी क्लैड के संपर्क में आने के बाद तुरंत बीमारी के लक्षण नहीं दिखतें। मरीज के शरीर में चिकनपॉक्स के लक्षण दिखने में कम से कम दो से तीन हफ्ते का समय लगता है।
- सबसे पहले इस वेरिएंट के लक्षण में छाती और चेहरे पर दाने दिखने लगते हैं।
- इसके बाद पूरे शरीर पर दाने औऱ चकत्ते दिखने लगते हैं।
- ये दाने छोटे छोटे और पानी से भरे होते हैं और इनमे खुजली भी होती है।
- इससे पहले मरीज को बुखार आता है। इस दौरान शरीर में दर्द और सिर में भी दर्द होने की शिकायत होती है।
- मरीज की भूख कम हो जाती है और हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है।
- अगर किसी के साथ ऐसा हो रहा है तो उसे तुरंत बिना देर किए डॉक्टरी जांच करवानी चाहिए।
ऐसे करें बचाव?
हाइजीन मैंटेन करें: साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोएं। विशेष रूप से खांसने, छींकने या चेहरे को छूने के बाद। चिकनपॉक्स या दाद वाले व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें।
खांसते हुए मुंह ढंके: इसके अलावा, श्वसन बूंदों के प्रसार को कम करने के लिए खांसते और छींकते समय अपने मुंह को हाथ, कोहनी या रुमाल से ढककर कुछ सामाजिक जिम्मेदारी का पालन करें।
टीकाकरण : इसके बचाव का सबसे अच्छा तरीका है कि आपका टीकाकरण होना चाहिए। ये चिकनपॉक्स और इसके नए वेरिएंट के खतरों को टाल देता है।
पर्सनल चीजों को शेयर करने से बचें: किसी ऐसे व्यक्ति के साथ, जिसे चिकनपॉक्स है, या यदि आपको चिकनपॉक्स है, तो अपनी रोजमर्रा में काम में आने वाले पर्सनल चीजों को यूज करने से बचें, जैसे तौलिये, कपड़े और बर्तन जैसी वस्तुओं को साझा करने से बचें।
डॉक्टर से मिले: ऊपर बताए गए शरीर में इस वेरिएंट के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें और शरीर में पानी की कमी ना होने दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











