Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Cloth vs Disposable Diapers: रियूजेबल या डिस्पोजेबल डायपर में से कौन सा है बेबी के लिए बेस्ट, जानें यहां
जब बात बच्चें को डायपर पहनाने की आती है, तो हो सकता है कि आपने रियूजेबल यानी क्लॉथ डायपर की थोड़ी तरफदारी की हो। क्योंकि इसे वॉश करने के बाद फिर से इस्तेमाल में लिया जा सकता हैं, साथ ही ये पॉकेट फ्रैंडली भी हैं। या आपने कभी डिस्पोजेबल डायपर के अलावा कुछ और इस्तेमाल करने के बारे में सोचा भी न हो।
क्योंकि इन्हें आसानी से इस्तेमाल करने के बाद धोने की झंझट भी नहीं रहती है। डायपर इस्तेमाल करते वक्त बच्चें की सेहत और हाइजीन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कई बार पैरेंट्स सिर्फ ये सोचकर क्लॉथ डायपर का इस्तेमाल करते हैं कि कहीं बच्चें की स्किन में रैशेज न आ जाएं जबकि ज्यादात्तर गीली नैप्पीज में रहने से भी बच्चों को अंकफर्टबेल फील होता हैं।

इसलिए जब भी ये बात डिस्पोजल डायपर या रियूजेबल डायपर की इस्तेमाल की आए, तो आपको दोनों के फायदे और नुकसान के बारे में मालूम होना चाहिए। आपके लाइफस्टाइल के हिसाब से बच्चें के लिए दोनों में से कौनसा डायपर ठीक रहेगा, यह तय करने में ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता हैं।
क्लॉथ डायपर क्या हैं?
क्लॉथ डायपर का इस्तेमाल हजारों सालों से किया जा रहा है। ये कॉटन से बने होते हैं और स्किन फ्रैंडली होते हैं। आधुनिक समय में ये विभिन्न रूपों में आते हैं जैसे कि फ्लैट, प्री-फोल्डेड, फिटेट, बंधे हुए और पेंट शेप में। इन दिनों अधिकांश कपड़े के डायपर हाइब्रिड डायपर होते हैं, जिनमें बाहर की तरफ वाटरप्रूफ कपड़े का बना होता है और डायपर के अंदर पानी सोखने वाले (water absorbent) मेटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। कपड़े के डायपर की खासियत ये है कि ये रियूजेबल होते हैं, इन्हें आसानी से कीटाणुरहित किया जा सकता है और किसी भी अन्य कपड़ों की तरह धोया जा सकता है।
डिस्पोजेबल डायपर क्या हैं?
डिस्पोजेबल डायपर के अंदरुनी सतह में अत्यधिक गीलापन सोखने वाले मेटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। ये पहनने में कंफर्टेबल और कपड़े के डायपर की तुलना में ज्यादा कम्फर्टेबल होते हैं। इनकी कुशलता की वजह से पैरेंट्स में इनकी डिमांड ज्यादा हैं। डिस्पोजेबल डायपर को केबल एक बार ही उपयोग में लेने के बाद फेंक दिया जाता है।

सेहत और आराम के हिसाब से कौनसा डायपर है सही
डायपर चुनते समय बच्चें की सेहत और कम्फर्टेनेस को दरकिनार नहीं किया जा सकता हैं। क्लॉथ डायपर और डिस्पोजेबल डायपर के बीच खास अंतर नहीं है। सूखे डायपर हमेशा सबसे आरामदायक होते हैं। आमतौर पर पैरेंट्स सोचते हैं कि क्लॉथ डायपर रैशेज के जोखिम को बढ़ा सकता है। जबकि डिस्पोजेबल डायपर में सोखने की क्षमता अधिक होती है। बच्चा तीन से चार बार इसमें पेशाब कर सकता है। जैसे ही वो भारी हो जाए उसे उतार कर फेंक दें और नया डायपर प्रयोग में लाएं। यह अधिक सुविधाजनक होता है। लम्बे समय तक बाहर रहना हो तो इससे बेहतर कुछ नहीं।, लेकिन उनमें डाइऑक्सिन नामक एक केमिकल होता है। हालांकि ऐसे किसी रिसर्च से ये बात सामने नहीं आई हैं कि डिस्पोजेबल डायपर में डाइऑक्सिन शिशुओं को नुकसान पहुंचा सकता है या नहीं।
इको-फैक्टर
क्लॉथ डायपर ईको फ्रैंडली होता हैं। ये पर्यावरण को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता हैं। इन्हें रिसाइकलिंग से दुबारा यूज में लिया जा सकता हैं। वहीं डिस्पोजल पर्यावरण को दूषित करते हैं। डिस्पोजल जल्दी से डिस्कार्ड नहीं किए जा सकते हैं। और वे जल्दी से बायोडिग्रेड भी नहीं होते हैं। इन्हें कहीं भी फेंक देने से न सिर्फ आसपास का वातावरण दूषित होता है इसके अलावा ये भूमि की उर्वरकता को प्रभावित करता है। EPA के अनुसार, डिस्पोजेबल डायपर के अवशेष सदियो तक जमीन में रह जाते हैं। जिससे जमीन की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ता है। इस बीच, कपड़े के डायपर को साफ रखने के लिए बहुत अधिक बिजली और पानी की आवश्यकता होती है।

कौनसा डायपर है पॉकेट फ्रैंडली
अगर कीमत की बात की जाए तो इसमें कोई शक नहीं है कि क्लॉथ डायपर डिस्पोजल की तुलना में अधिक सस्ते होते हैं। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि यह रियूजेबल होते हैं और आप इसे लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल में ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर डिस्पोजेबल डायपर सिर्फ सिंगल यूज के लिए होते हैं और एक बार इस्तेमाल के बाद आपको इन्हें फेंकना पड़ता है। जिस वजह से आपके पॉकेट का भार बढ़ जाता हैं।
समय की बचत
कपड़े वाले डायपर को बार-बार बदलना और धोना पड़ता है जिसके कारण मेहनत अधिक लगती है और समय भी बर्बाद होता है जबकि डिस्पोजेबल डायपर को बदल कर बच्चें को पहनाना ही होता है जो बहुत ही आसान है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
