Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Coconut Cooler: हीटवेव से बचने के लिए रोज पिएं ये हेल्दी कोकोनट कूलर, टेस्ट के साथ हेल्थ भी रहेगी बेहतर
गर्मी के मौसम में हेल्दी और शरीर में एनर्जी बनाएं रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप हाइड्रेटेड रहने के लिए सिर्फ पानी ही पीते रहें। बल्कि आप अपनी डाइट में हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स भी शामिल कर सकते हैं।
गर्मी में अपनी डाइट में वो ड्रिंक्स शामिल करने की कोशिश करें, जो स्वाद के साथ आपके हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नारियल पानी से बने फ्रेश गर्मियों के कूलर ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है। साथ ही इस ड्रिंक को पीने के हेल्थ बेनिफिट्स भी बताएं हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हीटवेव चल रही है और इस हीट वेव के दौरान सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है हाइड्रेटेड रहना। गर्मी की इन घटनाओं से बचने के लिए, नॉर्मल नारियल पानी को छोड़ कर इस ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल करें।"
ताज़ा नारियल कूलर बनाने की रेसिपी
सामग्री -
* नारियल पानी - आधा गिलास
* पानी - आधा गिलास
* सौंफ पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
* पुदीने के पत्तों का पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
* भीगे हुए चिया सीड्स - 1 छोटा चम्मच
* काला नमक - चुटकी भर
बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक गिलास में आधा गिलास नारियल पानी ले लें।
2. इसके बाद इसमें आधा गिलास ठंडा पानी मिलाएं।
3. अब सौंफ पाउडर, पुदीने की पत्तियों का पाउडर, चिया सीड्स, काला नमक डालकर मिक्स कर लें।
4. बस आपका समर कुलर ड्रिंक तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखिए।
नारियल कूलर ड्रिंक के हेल्थ बेनिफिट्स
1. नारियल पानी
नारियल पानी हमारे लिए किसी नेचुरल गिफ्ट से कम नहीं है क्योंकि यह हमारे शरीर के लिए सबसे बेहतरीन हाइड्रेटर के रूप में काम करता है। नारियल में सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे गुण मौजूद हैं जो हमारे शरीर के इलेक्ट्रोलाइट को भर सकती है।
2. सौंफ
सौंफ के बीज के पाउडर में विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं जो गर्मी के कारण शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है। इसके अलावा, ये बीज आंतों के रस को भी बढ़ावा देते हैं, पाचन को बढ़ावा देते हैं और एसिड रिफ्लक्स को कम करते हैं।
3. पुदीना
पुदीना के पत्तों में मौजूद मेन्थॉल शरीर के सेल्स पर एक ठंडा प्रभाव पैदा करती है जो शरीर के बढ़े हुए तापमान को कम करने में मदद करती है।
4. चिया सिड्स
चिया के बीज को कूलिंग एजेंट माना जाता है क्योंकि यह हमारे शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
