Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Coconut Oil Vs Mustard Oil: घने बालों के लिए दोनों में से कौनसा तेल है बेहतर? जानें फायदे और फर्क
Mustard Oil Vs Coconut Oil Which Is Best For Hair : सुंदर और घने बाल की चाह हर किसी को होती है। लेकिन आजकल धूल, मिट्टी, प्रदूषण के चलते बाल डैमेज हो जाते हैं। बालों को मजबूत और सुंदर बनाने के लिए कम से कम हफ्ते में दो बार तेल लगाना चाहिए।
इससे बालों को पोषण मिलता है और यह मजबूत, घने और मुलायम होते हैं। वैसे तो हम अपने घर में रखा हुआ कोई भी नारियल, सरसों, जैतून या अरंडी का तेल बालों में लगा लेते हैं। लेकिन हम में से ज्यादात्तर लोग बालों में सरसों या नारियल का तेल इस्तेमाल में रहते हैं।

क्या आप जानते हैं कि बालों को पोषण देने के लिए इन दोनों में से कौन सा तेल ज्यादा फायदेमंद है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कि बालों के लिए सरसों या नारियल के तेल में से कौन सा फायदेमंद हैं?
नारियल के तेल के फायदे
नारियल के तेल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी और अन्य महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं। यह बालों को मजबूती देते हैं और इसे झड़ने से बचाते हैं। साथ ही फ्रिजी हेयर और ड्राई हेयर की समस्या को भी दूर करता है। नारियल का तेल लगाने से डैंड्रफ, खुजली इन सारी चीजों से छुटकारा मिल जाता है। कई मामलों में नारियल का तेल गंजेपन का भी इलाज होता है ।
सरसों के तेल के फायदे
सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड के साथ ही ओमेगा-3, 6 जैसे सैचुरेटेड फैट मौजूद होते हैं। यह बालों को मजबूती देता है और दो मुंहे बाल, बेजान बालों की समस्या से भी निजात दिलाता है। कई लोगों को असमय सफेद बाल होने की समस्या हो जाती है। ऐसे में नियमित रूप से सरसों का तेल का इस्तेमाल करने से बाल काले और घने होते हैं।
नारियल और सरसों के तेल में अंतर
नारियल का तेल सरसों के तेल की तुलना में हल्का और पतला होता है। इसकी खुशबू भी अच्छी होती है और ये कम चिपचिपा होता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में अक्सर यह जम जाता है और शैंपू करने के बाद भी छूटता नहीं है। दूसरी ओर सरसों के तेल की बात करें तो यह बहुत गाढ़ा होता है। साथ इसकी स्मेल भी बहुत तेज होती है। सर्दियों में इसका इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह बालों को अच्छा पोषण देता है।
दोनों में से बालों के लिए कौन है ज्यादा अच्छा
एक्सपर्ट्स की मानें तो बालों के लिए दोनों ही तेल लाभदायक होते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बालों की समस्याओं को दूर करके बालों को पोषण देते हैं और लंबा, घना और मजबूत बनाते हैं।
नारियल का तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है जो बालों की जड़ों में प्रवेश कर सकता है, गहरी नमी प्रदान करता है और सूखापन और टूटने से बचाता है। वहीं सरसों का तेल बालों को जड़ों से मजबूत बनाने, बालों का गिरना और टूटना कम करने में मदद करता है। लेकिन अगर आपको सरसों के तेल की गंध पसंद नहीं है, तो आप अपने बालों में नारियल का तेल लगा सकते हैं।
आप चाहे तो दोनों तेलों को मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके अलावा आप मौसम के हिसाब से भी अपना तेल चुन सकते हैं। गर्मियों में नारियल का तेल और सर्दियों में सरसों के तेल का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
