Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Coconut Water Vs Lemon Water: नारियल पानी या नींबू पानी, गर्मियों के लिए कौन सी ड्रिंक है ज्यादा बेहतर?
Coconut Water Vs Lemon Water Which Is Better: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। तेज धूप और पसीने के कारण डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की समस्या हो सकती है। ऐसे में, अधिकतर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए अक्सर नारियल पानी और नींबू पानी का सहारा लेते हैं। ये दोनों ही ड्रिंक्स प्यास बुझाने के साथ-साथ शरीर को ताजगी और जरूरी पोषण भी देते हैं। लेकिन अक्सर कई लोगों का यह सवाल होता है कि इन दोनों में से गर्मियों के लिए ज्यादा फायदेमंद ड्रिंक कौन से है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से बात की। तो आइए, जानते हैं कि नारियल पानी और नींबू पानी में से गर्मियों के लिए कौन-सी ड्रिंक ज्यादा बेहतर है?

नारियल पानी के फायदे
नारियल पानी गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाला एक प्राकृतिक और हल्का पेय है। इसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पसीने से निकलने वाले मिनरल्स की कमी पूरी करते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। यह शरीर में फ्लूइड बैलेंस रखने, मांसपेशियों की ऐंठन रोकने और नर्वस सिस्टम के बेहतर फंक्शन में मदद करता है। नारियल पानी पेट को शांत रखता है और एसिडिटी व कब्ज जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है। साथ ही, शरीर को तुरंत एनर्जी और ताजगी देने में भी मदद करता है।
नींबू पानी के फायदे
नींबू पानी गर्मियों के सबसे रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स में से एक है। यह शरीर को ताजगी और ठंडक देने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक होता है। साथ ही, यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को भी रोकता है। इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है और मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने में मदद मिलती है। नींबू पानी शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
नारियल पानी या नींबू पानी, क्या है गर्मियों के लिए ज्यादा बेहतर?
दोनों ही ड्रिंक्स अपने-अपने तरीके से फायदेमंद हैं, लेकिन सही चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है:
अगर शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो रही है, तो नारियल पानी ज्यादा फायदेमंद है।
अगर आप वजन कम करना या इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो नींबू पानी बेहतर विकल्प है।
ज्यादा पसीना आने या वर्कआउट के बाद नारियल पानी ज्यादा असरदार रहता है।
सुबह डिटॉक्स के लिए नींबू पानी पीना अच्छा माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
