Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Coconut Water Side Effects: नारियल पानी सभी के लिए नहीं फायदेमंद! इन बीमारियों में बन सकता है 'साइलेंट पॉइजन'
Coconut Water Side Effects: हेल्दी लाइफस्टाइल की बात आते ही सबसे पहले दिमाग में जो चीज आती है, वो है नारियल पानी। ठंडक, ताजगी और नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर यह ड्रिंक ना सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि स्किन ग्लो से लेकर इम्युनिटी तक को बूस्ट करने में मददगार माना जाता है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण व अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो चीज सभी के लिए फायदेमंद मानी जाती है, वो कुछ लोगों के लिए खतरनाक भी हो सकती है? जी हां, अगर आप कुछ खास हेल्थ कंडीशन से जूझ रहे हैं, तो नारियल पानी आपके लिए फायदे की बजाय सेहत का दुश्मन बन सकता है। आइए जानते हैं कि किन 5 बीमारियों में नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। नारियल पानी पीने का सही तरीका क्या है?

1. किडनी की बीमारी (Chronic Kidney Disease)
जिन लोगों को किडनी की बीमारी है उन लोगों के लिए नारियल पानी हानिकारक हो सकता है। दरअसल नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है ऐसे में किडनी से जुड़ी समस्याओं में शरीर पोटेशियम को सही से फिल्टर नहीं कर पाता,। इस वजह से हाइपरकलेमिया का खतरा बढ़ता है। ऐसे में नारियल पानी पीने से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है और किडनी पर और अधिक दबाव पड़ता है।
2. लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure)
नारियल पानी का नेचुरल प्रभाव शरीर में ब्लड प्रेशर को नीचे लाने का होता है। अगर आपको पहले से ही लो BP की समस्या है, तो नारियल पानी पीने के बाद चक्कर आना, कमजोरी और ब्लैकआउट जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

3. डायबिटीज (Diabetes)
भले ही नारियल पानी में शुगर कम होती है, लेकिन यह पूरी तरह शुगर-फ्री नहीं होता।नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, खासकर अनकंट्रोल्ड डायबिटीज वाले लोगों में। इसलिए डायबिटिक पेशेंट्स को सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह पर ही नारियल पानी पीना चाहिए।

4. प्रेगनेंसी के पहले 3 महीने तक
नारियल पानी को वैसे तो महिलाओं के लिए लाभकारी माना जाता है। मगर प्रेगनेंसी के 3 महीनों तक यानी शुरुआत में नारियल पानी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को शुरुआत के 3 महीनों तक नारियल पानी डॉक्टर की सलाह पर ही नारियल पानी पीना चाहिए।

5. एलर्जी या सेंसिटिव स्किन वाले लोग
कुछ लोगों को नारियल या नारियल उत्पादों से एलर्जी हो सकती है। स्किन रैशेज, पेट खराब, खुजली या सूजन जैसी समस्याएं नारियल पानी से ट्रिगर हो सकती हैं। अगर आपको ऐसी कोई एलर्जी है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

कब और कैसे पिएं नारियल पानी?
सुबह खाली पेट पी सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में।
एक दिन में 150-200ml से ज्यादा न पिएं।
दवा ले रहे लोगों को पहले मेडिकल सलाह लेनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications