Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
Coconut Water Vs Lemon Water In Diabetes: डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान का ध्यान बेहद रखना जरूरी है। ऐसे में प्यास लगने पर क्या पीना चाहिए, इसे लेकर भी कई लोगों के मन में सवाल रहता है। कुछ लोग नारियल पानी पीना पसंद करते हैं, तो कुछ नींबू पानी को बेहतर मानते हैं। नारियल पानी में प्राकृतिक शुगर और पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। जबकि बिना चीनी वाला नींबू पानी कम कैलोरी वाला विकल्प है और इससे विटामिन-सी भी मिलता है। तो क्या डायबिटीज में नींबू पानी ज्यादा फायदेमंद है? आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल पानी और नींबू पानी में से कौन-सा विकल्प बेहतर है -

डायबिटीज में नारियल पानी पीने से क्या होता है?
नारियल पानी में पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स और प्राकृतिक शुगर होती है। एक कप नारियल पानी में आमतौर पर करीब 6 से 8 ग्राम शुगर हो सकती है। इसलिए इसे पूरी तरह शुगर-फ्री ड्रिंक नहीं माना जा सकता। अगर आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में है, तो डाइट में नारियल पानी को सीमित मात्रा में शामिल किया जा सकता है। लेकिन अगर शुगर लेवल बढ़ा रहता है, तो इसे पीते समय सावधानी रखनी चाहिए।
डायबिटीज में नींबू पानी पीने से क्या होता है?
बिना चीनी मिलाया गया नींबू पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। नींबू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। साथ ही, इससे विटामिन-सी भी मिलता है। आप चाहें तो सामान्य या हल्के गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं।
डायबिटीज में नारियल पानी या नींबू पानी, क्या है बेहतर?
डायबिटीज में कोई भी ड्रिंक पीते समय ब्लड शुगर लेवल के साथ ड्रिंक में मौजूद शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। नारियल पानी में प्राकृतिक शुगर होती है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है। वहीं, बिना चीनी वाला नींबू पानी कम कैलोरी वाला विकल्प है। इसलिए रोजमर्रा में प्यास बुझाने के लिए बिना चीनी का नींबू पानी या सादा पानी अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है। जिन लोगों का ब्लड शुगर कंट्रोल में है, वे अपनी डाइट और डॉक्टर की सलाह के अनुसार सीमित मात्रा में नारियल पानी पी सकते हैं। वहीं, जिनका शुगर लेवल अक्सर बढ़ा रहता है, उनके लिए बिना चीनी वाला नींबू पानी या सादा पानी पीना बेहतर होता है।
डायबिटीज में नारियल पानी और नींबू पानी पीते समय रखें इन बातों का ध्यान
डायबिटीज के मरीजों को नारियल पानी हमेशा ताजा और सीमित मात्रा में पीना चाहिए। पैकेट में मिलने वाले नारियल पानी में अतिरिक्त चीनी हो सकती है, इसलिए उसका लेबल जरूर पढ़ें। वहीं, नींबू पानी बनाते समय उसमें चीनी या शहद न मिलाएं। अगर आप कोई नई ड्रिंक अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं, तो अपने ब्लड शुगर पर उसके असर को समझें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
