Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नारियल पानी Vs नींबू पानी, गर्मियों में हाइड्रेड रहने के लिए क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?
Coconut Water vs Lemon Water : गर्मी आते ही लोग लू से बचाव के लिए ज्यादात्तर लिक्विड डाइट पर ध्यान देते हैं। इसके लिए लस्सी, नींबू पानी, और नारियल पानी जैसे ड्रिंक को खूब पिया करते हैं। गर्मी में लोग हाइड्रेड और सेहतमंद रहने के लिए नींबू पानी या नारियल पानी खूब पीते हैं। दोनों ही पोषक तत्वों का खजाना हैं।
गर्मियों के मौसम में तो इन दोनों ड्रिंक्स की मांग बाजार में बढ़ जाती है। एक्सपर्ट भी हीटवेब से बचने के लिए नारियल पानी और नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन सवाल है कि इन दोनों ड्रिंक्स में बेहतर कौन है। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से किसमें हैं ज्यादा गुण?

गर्मी में हाइड्रेड रहने और लू से बचने के लिए नारियल पानी और नींबू पानी में से क्या पीना ज्यादा फायदमेंद हैं।
नारियल पानी पीने के फायदे
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और एनर्जेटिक रखने के लिए नारियल पानी एक अच्छा विकल्प है। नारियल पानी में कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, सोडियम, और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जोकि हमें डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। वहीं नारियल पानी में विटामिन भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ सेहत को बीमारियों से दूर रखता है।
नारियल पानी पीने से गर्मी में स्किन भी सेहतमंद रहती है। नारियल पानी हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए सेहतमंद होता है। साथ ही फैट फ्री होने की वजह से दिल के लिए भी अच्छा होता है।
नींबू पानी पीने के फायदे
नींबू पानी में भी विटामिन-सी, बी, फाइबर, पोटैशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को डिटॉक्स कर शरीर की सफाई करता है। साथ ही वेटलॉस में भी मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में इम्युनिटी भी बढ़ती है, वहीं इसमें मौजूद अन्य इलेक्ट्रेलाइट्स शरीर को लू से बचाने का काम करता है।
नारियल पानी या नींबू पानी
नींबू पानी हो या नारियल पानी दोनों ही गर्मी में बॉडी की हाइड्रेशन को बनाए रखते हैं और लू से शरीर को प्रोटेक्ट करते हैं। दोनों ही ड्रिंक्स पोषक तत्वों का भंडार है। दोनों को ही पीना सेहतमंद होता है। हां अगर जेब की तरफ देखे तो नींबू पानी हर किसी के बजट में फिट बैठता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
