Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Cold vs. Hot Showers: वर्कआउट के बाद ठंडा या गर्म कैसे पानी से लेना चाहिए शॉवर ? एक्सपर्ट से जानें
Cold vs. Hot Showers For Muscle Recovery : इंटेस वर्कआउट करने के बाद शरीर के मसल्स डैमेज होते हैं, मसल्स रिकवरी के लिए जितनी जरुरी प्रोटीन डाइट होती हैं, उतना ही जरुरी शॉवर भी होता है। कई लोग वर्कआउट के बाद गर्म पानी से शॉवर लेना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं।
वर्कआउट के बाद नहाने के लिए पानी का टेम्परेचर आपकी बॉडी की प्रॉयोरिटी और बॉडी बॉडी टाइप और फिटनेसपर निर्भर करता है। दोनों ही शॉवर के अपने फायदे हैं, फिजियोथेरेपिस्ट पूजा चौधरी से जानते हैं आपके बॉडी के हिसाब से क्या सही रहेगा?

ठंडे पानी से नहाने के फायदे
मांसपेशियों की सूजन कम करता है: ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है, जिससे सूजन और मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है।
एनर्जी बूस्ट करता है: ठंडे पानी से नहाने से शरीर में ताजगी आती है और आप जल्दी थकान महसूस नहीं करते।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है: ठंडे पानी से नहाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है।
गर्म पानी से नहाने के फायदे
मांसपेशियों को आराम देता है: गर्म पानी मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करता है और जकड़न कम करता है।
तनाव कम करता है: गर्म पानी से नहाने से शरीर और दिमाग शांत होता है।
ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है: गर्म पानी रक्त प्रवाह को बढ़ावा देता है, जिससे थकावट कम होती है।
ठंडा और गर्म पानी मिलाकर नहाने के फायदे (Contrast Bath)
गर्म और ठंडे पानी को हर दिन एक दिन के बाद एक दिन अल्टरनेटिव इस्तेमाल करने से भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और तेजी से रिकवरी में मदद करता है। आपके शरीर की आवश्यकताओं और मौसम को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें। अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
कौन सा विकल्प चुनें?
ठंडा पानी: यदि वर्कआउट बहुत इंटेंसिव था और मांसपेशियों में सूजन या दर्द है।
गर्म पानी: अगर आप रिलैक्स करना चाहते हैं और वर्कआउट के बाद आराम की जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











