Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
उत्तर भारत में शीतलहर को लेकर 11 राज्यों में अलर्ट, जानें हाड़ कंपा देने वाली ठंड में कैसे रखें खुद का ख्याल
Cold Wave Alert in North India : आईएमडी के अनुसार, 9 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, सिक्किम और हिमालयी पश्चिम बंगाल में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग और कलीमपोंग, और पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की भी शुरुआत हो जाएगी।
शीत लहर में अचानक तापमान में गिरावट से सर्दी और शीतलहर के दौरान जुकाम, खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, खासकर जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखना जरूरी है। अगर आप ये महत्वपूर्ण सावधानियां अपनाएंगे, तो सर्दी और शीतलहर का असर कम होगा और आप इन बीमारियों से बच सकते हैं।

ठंड और शीतलहर से बचने के उपाय
- ठंड और शीतलहर से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय अपनाना जरूरी है। सबसे पहले, जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलें और यदि बाहर जाना है, तो पूरी तरह से गर्म कपड़े पहनें। खासतौर से कान, गला, नाक और हाथ-पैर को अच्छे से कवर करें और चेहरे पर मास्क लगाकर रखें।
- ठंड में घर को पूरी तरह से पैक न करें। वेंटीलेशन का ध्यान रखें, क्योंकि घर में ताजगी और हवा का आना जरूरी है।
- इसके अलावा, सर्दी में खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है। ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन आपको भरपूर पानी पीना चाहिए, और गर्म या गुनगुना पानी पिएं। चाय के अलावा लैमन टी, ग्रीन टी, ब्लैक टी या सूप जैसी गर्म चीजों का सेवन करें, जिससे गले को आराम मिलेगा और जुकाम-खांसी कम होगी।
- विटामिन C का सेवन करें, जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। सीजनल फल और सब्जियों का सेवन जरूर करें। त्वचा और बालों की देखभाल भी जरूरी है, क्योंकि ठंड में त्वचा रूखी हो जाती है। मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें और बालों में हल्का तेल लगाएं।
अल्कोहल से बचें, क्योंकि यह शरीर के तापमान को डाउन कर सकता है। अगर हाथ-पैर ठंडे हो गए हैं, तो उन्हें गर्म पानी में डालकर गर्म करें। घर में वेंटीलेशन का ध्यान रखें, ताकि ताजगी बनी रहे।
- हल्दी वाला गर्म दूध और च्वनप्राश का सेवन करें, इससे शरीर गर्म रहेगा और इम्यूनिटी मजबूत होगी।
- सर्दी-जुकाम में आराम के लिए तुलसी, लौंग, अदरक और काली मिर्च से बनी चाय पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
