Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड! इन बीमारियों से जूझ रहे लोग रहें सावधान, वरना बढ़ सकती है दिक्कत
Severe Winter Cold 2025: जल्द ही सर्दी शुरू होने वाली हैं और लोग सुपर एक्साइटेड हैं क्योंकि गर्मी से राहत मिल जाएगी। मगर इस बार कड़ाके की ठंड की भविष्यवाणी कर दी गई है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इतनी तेज सर्दी पड़ेगी की लोगों की हड्डियां भी जम जाएंगी। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से ही तैयारी कर लें। वैसे तो सर्दियों का मौसम कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां लेकर आता है लेकिन इस बार कुछ लोगों के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस बार दिल्ली में पारा इतना नीचे गिर सकता है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
आइए जान लेते हैं कि इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की पीछे की वजह क्या है? साथ ही किस बीमारी से जूझ रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड?
बता दें कि वन विजन इंस्टा पेज पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि इस बार दिल्ली-एनसीआर और नॉर्थ इंडिया में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। बताया जा रहा है कि बार 'ला नीना' नामक एक दुर्लभ जलवायु घटना घटी है। यह मानसून के दौरान बाढ़ लाती है और उसके बाद उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली सर्दियां आती हैं।
अक्टूबर से फरवरी तक पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड
रिपोर्ट के अनुसार, इस बार अक्टूबर से फरवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार तापमान तेजी से नीचे गिरेगा और दिल्ली-एनसीआर में पारा 3 डिग्री सेल्सियस और उससे नीचे जा सकता है। दिल्ली-एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड का कहर बरपेगा। प्रदूषण को लेकर भी कहा जा रहा है कि इस बार 30 प्रतिशत पॉल्युशन का लेवल हाई रह सकता है।
इन बीमारियों से जूझ रहे लोग रहें सावधान
कड़ाके की ठंड की भविष्यवाणी तो हो चुकी है अब इसी बीच ये भी जान लें कि इस बार किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। नीचे उनके बारे में बताया गया है।
1. दिल की बीमारी वाले रहें सावधान क्योंकि सर्द हवा और तापमान में गिरावट से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट प्रभावित होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
2. फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों जैसे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और साइनस के मरीजों को सर्द हवा से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
3. डायबिटीज के मरीजों का ठंड में ब्लड शुगर लेवल अस्थिर हो सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को सतर्क रहना जरूरी है।
4. जोड़ और हड्डियों का दर्द ठंड में आर्थराइटिस और हड्डियों के दर्द में बढ़ोतरी होती है। अब कड़ाके की ठंड पड़ेगी तो ये समस्याएं बढ़ सकती हैं।
5. गर्भवती महिलाओं को भी बहुत तेज सर्दी में परेशानी हो सकती है। कई बार उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होती है।
बचाव के उपाय
गर्म कपड़े पहनें और शरीर को पूरी तरह ढकें।
नियमित हल्का व्यायाम करें, ताकि ब्लड सर्कुलेशन बना रहे।
हरी सब्जियां और विटामिन सी युक्त फल खाएं।
धूप का सेवन करें और घर में नमी बनाए रखें।
मरीजों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा समय पर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
