Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
भारती सिंह ने बताया आसान देसी उपाय, 3 दिन में पाएं UTI से छुटकारा
Urine infection home remedy : यूरिन इंफेक्शन (UTI) हिलाओं में महिलाओं में एक आम समस्या है और अधिकतर महिलाओं को जीवन में किसी न किसी समय यह समस्या जरूर होती है। यूरिन इंफेक्शन तब होता है जब बैक्टीरिया मूत्रमार्ग (यूरेथ्रा) तक पहुँच जाता है और मूत्राशय (ब्लैडर) तक पहुँचने पर यह और भी गंभीर हो जाता है। इस स्थिति में पेशाब करते समय जलन और दर्द महसूस होता है। इसके अलावा पेशाब में झाग, तेज़ बदबू और कभी-कभी पेशाब का रंग बदलना भी यूरिन इंफेक्शन के लक्षणों में शामिल है। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह गंभीर समस्याएँ भी पैदा कर सकता है। हालांकि, सही समय पर उपचार लेने से इस समस्या से आसानी से राहत मिल सकती है।
यूटीआई का इलाज आम तौर पर एंटीबायोटिक दवाओं से किया जाता है। लेकिन क्या इसके लिए केवल दवाइयाँ ही जरूरी हैं, या कुछ देसी नुस्खे भी मददगार हो सकते हैं? यदि आप दवाइयों के बजाय प्राकृतिक उपाय अपनाना चाहती हैं, तो कॉमेडियन भारती सिंह द्वारा साझा किया गया एक देसी इलाज काफी उपयोगी हो सकता है।
भारती ने अपनी एक पॉडकास्ट में बताया कि जब उन्हें यूरिन इंफेक्शन हुआ था, तो उन्होंने दवाइयाँ नहीं लीं बल्कि घर पर ही इसका इलाज किया और केवल तीन दिनों में राहत पाई।

भारती सिंह का देसी इलाज
भारती के अनुसार उन्होंने यूरिन इंफेक्शन के लिए जीरा और अजवाइन का पानी पीकर राहत पाई। उन्होंने बताया कि यह उपाय हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा भी मान्य है। केवल तीन दिनों तक इस पानी का सेवन करने से उन्हें यूरिन इंफेक्शन से आराम मिला।
जीरा और अजवाइन के फायदे
जीरा और अजवाइन का पानी केवल यूरिन इंफेक्शन में ही नहीं, बल्कि पेट और पाचन संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है। जीरा में एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। वहीं, अजवाइन में कई औषधीय गुण होते हैं जो पेट की गैस, अपच और अन्य पाचन समस्याओं में राहत देते हैं। इस प्रकार, जीरा और अजवाइन का पानी यूरिन इंफेक्शन से राहत दिलाने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन के कारण
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- शारीरिक बनावट
- यौन गतिविधियाँ
- गर्भनिरोधक का इस्तेमाल
- डायबिटीज
- स्वच्छता की कमी
- प्रेगनेंसी
- मेनोपॉज
- कमजोर इम्यूनिटी
- पेशाब को लंबे समय तक रोकने की आदत
यूरिन इंफेक्शन के लक्षण
यूरिन इंफेक्शन के सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:
- बार-बार पेशाब आना
- पेशाब करते समय जलन या दर्द होना
- पेशाब में झाग या रंग का बदलना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द
- पेशाब की तेज़ गंध
- बुखार, ठंड लगना
- जी मिचलाना या उल्टी
- सुस्ती और भ्रम की स्थिति
यूरिन इंफेक्शन से बचाव के उपाय
यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए रोजमर्रा की कुछ आदतों को अपनाना जरूरी है:
- प्राइवेट पार्ट्स की सफाई का ध्यान रखें। महिलाओं को पेशाब करने के बाद हमेशा प्राइवेट पार्ट्स को साफ करना चाहिए।
- पेशाब आने पर तुरंत टॉयलेट जाएँ। पेशाब को लंबे समय तक रोकना यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ा सकता है।
- दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएँ। इससे शरीर के टॉक्सिंस और बैक्टीरिया मूत्र के जरिए बाहर निकल जाते हैं।
- संभोग के तुरंत बाद पेशाब करना यूरिन इंफेक्शन से बचाव करता है क्योंकि इससे बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।
इस तरह, यूरिन इंफेक्शन से न केवल दवाइयों द्वारा, बल्कि देसी नुस्खों और अच्छी जीवनशैली अपनाकर भी राहत पाई जा सकती है। जीरा और अजवाइन का पानी एक सरल और प्रभावी घरेलू उपाय है जो इस समस्या में काफी मददगार साबित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications