Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
भारती सिंह की बहन ने बनाएं बिना चीनी-गुड के मखाने-काली मिर्च के लड्डू, खांसी-जुकाम का है ये देसी दवाई
Kali Mirch Aur Makhane Ke Laddu : देशभर में तेज बारिश के वजह से हर जगह खांसी और जुकाम का दौर चल रहा है। छोटे बच्चों में कम इम्यूनिटी होने की वजह से वो जल्दी इसकी जद में आ जाते हैं। ऐसे में आम हो या सेलेब्रिटी अपने बच्चों की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने के लिए कई नुस्खे अपनाते हैं। इस हल्की ठंड से बचाने के लिए कॉमेडियन भारती सिंह अपने बेटे गोला को मखाने-चने और काली मिर्च के लड्डू बनाकर खिलाती हैं। इन लड्डू की खास बात यह है कि इनमें चीनी या गुड का इस्तेमाल नहीं होता है।
हाल ही में एक्ट्रेस देबीना के पोडकास्ट में भारती ने बताया कि अभी तक बाहर का खाना जैसे चॉकलेट, चिप्स वगैरह नहीं देती हैं। वहीं उन्होंने अपने बेटे गोला को अभी तक चीनी नहीं चखाई है। वह उसे गुड या खजूर ही मीठे के तौर पर खिलाती हैं।

ये लड्डू भारती की बहन ने बनाए हैं, जिसकी रेसिपी उन्होंने अपने व्लॉग में शेयर की है, जो न केवल बेहद स्वादिष्ट हैं बल्कि हेल्दी भी हैं, तो चलिए बताते हैं आपको इसकी रेसिपी और इसे खाने के फायदे।
मखाने, चने और काली मिर्च के लड्डू के लिए सामग्री
इन लड्डुओं को बनाने के लिए मखाने, चना और काली मिर्च चाहिए। इसके अलावा ड्राइफ्रूट्स भी इन लड्डुओं में डलते हैं। इन लड्डुओं में मिठास के लिए चीनी या गुड की वजह मिश्री को पीस कर प्रयोग में लिया जाता है।

ऐसे बनाएं
सबसे पहले चना, मखाने और काली मिर्च को हल्का भूने फिर चने का ऊपर का छिलका हटा लें। जब तीनों चीज़े अच्छी सेंक जाए तो इन्हें हल्का ठंडा करने के बाद मिक्सी में पीस लें।
मखाने, चना और काली मिर्च के साथ ही आपको मिश्री को भी पीसना है। अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें पहले पिसा हुआ चना और मखाने डालकर मिक्स करें। इसके बाद इसमें ड्राईफ्रूट्स डाल लें औरसारी सामग्री को घी के साथ कढ़ाई में मिक्स कर लें।
आपको हल्की आंच पर इसे बस मिक्स करना है। जब सारी सामग्री मिक्स हो जाए तो इसमें काली मिर्च का पाउडर और मिश्री मिला लें। जब इस पूरी सामग्री में हल्की खुशबू आ जाए, तो इस मिक्सचर को एक बर्तन में निकालकर इतना ठंडा कर लें, अब इससे लड्डू बांध लें। ये लड्डू आप बच्चों को दिन में एक बार खिलाएं सर्दी-जुकाम नहीं होगा।
काली मिर्च के फायदे
काली मिर्च के सेवन से मलेरिया में भी बहुत लाभ होता है। दांतों के दर्द से लेकर आँखों की रोशनी के लिए भी यह बहुत गुणकारी होती है। शरीर के किसी भाग में सूजन होने पर काली मिर्च को पीसकर लेप करने से सूजन जल्दी ही ठीक हो जाता है। कालीमिर्च में कफ, खांसी और जुकाम को ठीक करने में बहुत फायदेमंद है।
मखाना खाने के फायदे
मखाने में मैग्नीशियम और पौटेशियम होता है, इसमें सोडियम बेहद कम होता है। मखाना मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है। इसे खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
मिश्री के फायदे
मिश्री में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। मिश्री में मौजूद ग्लाइसिरिज़िन (glycyrrhizin) सूजन को कम करता है खांसी की समस्या से राहत देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
