Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Alzheimer Myths: भूलने की बीमारी अल्जाइमर से जुड़े 5 मिथक और उनका सच
Myths And Facts About Alzheimer : अल्जाइमर एक मानसिक डिसऑर्डर है, जिसमें दिमाग का आकार सिकुड़ने लगता है। इसकी वजह से स्मरण शक्ति कमजोर होने लगती है। यह एक तरह की भूलने की बीमारी है। ऐसा माना जाता है कि अल्जाइमर सिर्फ बड़ी उम्र में लोगों में होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अल्जाइमर गंभीर मानसिक बीमारी डिमेंशिया का भी प्रमुख कारण होता है।
दुनियाभर में अल्जाइमर की बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 21 सितंबर को वर्ल्ड अल्जाइमर डे मनाया जाता है। आइये जानते हैं इस रोग से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई।

Myth: अल्जाइमर सिर्फ बुजुर्गों में होने वाली बीमारी है?
Fact: कई लोगों का मानना है कि अल्जाइमर सिर्फ बुजुर्गों में होने वाली बीमारी है। जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है, यह बीमारी 45 साल की उम्र में भी हो सकती है। हां, बुजुर्गों में अल्जाइमर ज्यादातर आनुवांशिक कारणों से होता है। खराब जीवनशैली, अनहेल्दी डाइट और आनुवांशिक कारणों से अल्जाइमर का खतरा बढ़ जाता है।
Myth: अल्जाइमर भूलने की बीमारी है?
Fact: कई लोगों की धारणा है कि अल्जाइमर और डिमेंशिया सिर्फ भूलने की बीमारी है। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है, इस बीमारी के कारण दिमाग के नर्व सिस्टम डैमेज होने लगता है। इसमें भूलने के अलावा शरीर को कई दूसरे नुकसान भी होते हैं। इसकी वजह से मरीज के हाथ-पैर भी काम करना बंद कर देते हैं।
Myth: अल्जाइमर का इलाज है?
Fact: सच्चाई यह है कि अल्जाइमर का कोई इलाज नहीं है। बिहेवियर थैरेपी और दवाईयों की वजह से इस बीमारी को मैनेज किया जाता है। लेकिन दवाई लेना इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। हां, यह आपको तत्काल राहत दे सकता है, लेकिन ट्रीटमेंट नहीं।
Myth: अल्जाइमर जानलेवा बीमारी नहीं हैं?
Fact : आपको जानकार हैरानी होगी कि यूएस में अल्जाइमर रोग मौत की छठी वजह है। बुर्जर्गों में हार्ट अटैक और कैंसर के बाद अल्जाइमर भी मौत का कारण है। ऐसा इसलिए क्योंकि अल्जाइमर से ग्रस्त रोगी अपने रोजाना के खान-पान को भी भूल सकता है , जिसकी वजह से शरीर को प्राप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे। इसके कारण व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
Myth: एक स्वस्थ व्यक्ति को अल्जाइमर नहीं हो सकता है?
Fact: यह बात बिलकुल गलत है। हेल्दी व्यक्ति को आनुवांशिक कारणों और दुर्घटना आदि की वजह से अल्जाइमर होने का खतरा रहता है। इसलिए हेल्दी व्यक्ति में अल्जाइमर के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
