Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Period Myths : पीरियड के दौरान रसोई में नहीं करना चाहिए प्रवेश? सच है या झूठ जानें यहां
menstruation myths : पीरिड्स या माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे महिलाओं को हर महीनें गुजरना पड़ता है। लेकिन, इस शारीरिक प्रक्रिया से अनेक मिथक और गलतफहमियां प्रचलित है। जो महिलाओं को इस अंधकार से बाहर निकलने नहीं देती हैं। अगर आप भी पीरियड्स की बात आते ही सोने, रसोई में जाने या बाल धोने जैसे कई मिथक इससे जुड़े हुए हैं। आज हम आपको पीरियड से जुड़े कुछ ऐसे ही मिथकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हम सदियों से सुनते आ रहे हैं।

MYTH: पीरियड के दौरान रसोई में प्रवेश नहीं करना चाहिए?
FACT: इस तर्क का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। आप पीरिड्स के दौरान रसोई में जा सकती हैं। रसोई में हाइजीन का आपके पीरियड से कोई लेना देना नहीं है। यह किसी तरह की अशुद्धि (Impurity) नहीं है और ना ही आपके रसोई में जाने से खाना अशुद्ध हो जाएगा। आमतौर पर भी अगर आप रसोई में साफसफाई को नजरअंदाज करते हैं, तो अशुद्धता तो रहेगी ही।
MYTH: पौधों को नहीं छूना चाहिए?
FACT:बहुत से लोगों को आपने भी यह कहते सुना होगा कि पीरियड्स के दौरान पौधे छूने पर वे मुरझाकर मर जाते हैं। लेकिन, तथ्य यह नहीं है पौधों के मुरझाने का पीरिड्स से कोई संबंध नहीं है। अगर आप पौधों की सही तरह से देखभाल करते हैं तो वे नहीं मुरझाएंगे।
MYTH: पीरियड के समय अचार को छूने से अचार खराब हो जाता है
FACT: आपने भी अपने घर में दादी, नानी, चाची, मौसी या अपनी मां को यह निर्देश देते सुना होगा कि पीरियड के दिनों में अचार की बरनी को मत छूना, नहीं तो अचार खराब हो जाएगा। जबकि सच्चाई यह है कि आपके पीरियड से अचार का कोई तालमेल ही नहीं है, फिर भला आपके छूने से अचार या कोई भी अन्य खाने की चीज कैसे खराब हो सकती है। इसलिए इन निराधार बातों पर ध्यान न दें।

MYTH: पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंसी नहीं होगी
FACT: हालांकि पीरियड्स के दौरान गर्भ धारण करने के गुंजाइश कम होती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि महिला पीरियड के समय प्रेगनेंट नहीं हो सकती। यह आपके शरीर पर निर्भर करता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस दौरान आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकते हैं। पीरियड्स के दौरान सेक्सुअली ट्रांसमिट वाली बीमारियां हो सकती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने से बचना चाहिए।
Myth: अगर एक को पीरियड आ गए तो दूसरी को भी जल्दी आ जाएंगे?
Fact: आम तौर पर लोगों की ऐसी धारणा है कि जो महिलाएं साथ रहती हैं उनका साइकिल भी एक जैसा हो जाता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। कहा तो यह भी जाता है कि अगर महिलाएं एक ही तरह का खाना खाती हों, एक्सरसाइज करती हों, एक समय पर सोती हों तो उनको एक ही समय पर ही पीरियड होंगे।
MYTH: पीरियड्स का साइकिल 28 का ही होता है?
FACT: पीरियड साइकिल को लेकर एक मिथक है कि पीरियड्स 28 दिन में होना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है 28 से लेकर 35 दिन तक पीरियड्स का साइकिल होता है।
MYTH: पीरियड्स के दौरान ज्यादा फिजिकल एक्टिविटीज से बचना चाहिए?
FACT: पीरियड्स के दौरान ये बहुत बड़ा मिथक है जिसे लोग सच मानते हैं! लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल पीरियड्स के दौरान दर्द होता है यह सही है, लेकिन खेल-कूद या फिर किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटीज से कोई असर नहीं पड़ता है। एथलीट्स पीरियड्स के दौरान टूर्नामेंट भी खेलती हैं। ऐसे में खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ता है!
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications