Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Myth Vs Fact: फीमेल प्लेजर से जुड़े इन मिथकों पर कभी ना करें यकीन
Myths About Sexual Pleasure : जब भी बात फीमेल प्लेजर की आती है, तो लोग इस विषय को छेड़ने से भी कतराते हैं। आज भी महिलाओं के चरमसुख के बारे में बात करना गलत माना जाता है। समय के साथ लोगों में सेक्स को लेकर अवेयरनेस आई है, लेकिन फिर भी लोग इस विषय को ज्यादा तव्वजों नहीं देते हैं।
आज भी इंटिमेसी, सेक्स, प्लेजर और रिप्रोडक्शन की बात बहुत ज्यादा नहीं की जाती है। परिवार के बीच अगर इस तरह की बात की जाए तब तो विवाद भी हो जाता है। कई बॉलीवुड मूवीज में भी इसे लेकर मुद्दा बनाया गया है। यहीं एक वजह है जितना लोग इस विषय से कतराते हैं। उतना ही इसे लेकर आसपास मिथक प्रचलित हो गए हैं।
आइए जानते हैं फिमेल सेक्सुअल प्लेजर के बारे में कितनी अफवाहें फैली हुई है और इनका सच जानना कितना जरुरी है-

मिथक : महिलाओं के एक उम्र के बाद सेक्शुअल प्लेजर नहीं मिलता है?
तथ्य: ये बात भी गलत है कि सभी उम्र के लोगों को किसी ना किसी तरह का सेक्शुअल प्लेजर हो सकता है। इसकी शुरुआत प्यूबर्टी से ही हो जाती है। टीनएजर्स के हार्मोनल बदलावों का असर उनके शरीर पर होता है, उनकी सेक्शुअल इच्छाएं और तीव्र हो जाती हैं। हालांकि, बच्चों के मामले में हमें सेक्शुअल एब्यूज और उनके मन में पैदा होने वाले सवालों की बात जरूर करनी चाहिए।
मिथक : सेक्शुअल प्लेजर सिर्फ इंटरकोर्स तक सीमित है
तथ्य: सेक्शुअल प्लेजर फिजिकल और मेंटल एक्सपीरियंस है। इंटिमेसी का मतलब है कि आप अपने एक्सपीरियंस को बढ़ा रहे हैं। प्लेजर पाने के दूसरे भी तरीके हैं, जरुरी नहीं हैं कि आप इंटरकोर्स और पेनिट्रेशन से ही उसे हासिल करें। मास्टरबेट और कडलिंग के जरिए भी इसे पा सकते है।
मिथक : सेक्सुअल इंटीमेसी में लुब्रिकेंट का इस्तेमाल जरूरी नहीं है?
तथ्य: लुब्रिकेंट का इस्तेमाल पार्टनर पर डिपेंट करता है। लुब्रिकेंट असल में पेनिट्रेशन को बेहतर बनाते हैं और इससे पूरा सेक्शुअल एक्सपीरियंस अच्छा होता है। इससे कटना, जलना, छिलना और ये सारी समस्याएं कम हो सकती हैं। हालांकि, आर्टिफिशयल या खुशबूदार लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इनसे यीस्ट इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है।
मिथक : सेल्फ प्लेजर या मास्टरबेशन चीटिंग है?
तथ्य: कई लोग रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी सेल्फ प्लेजर के लिए मास्टरबेशन करते हैं। लेकिन इसे चीटिंग के तौर पर नहीं देख सकते हैं। सेल्फ प्लेजर गलत नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
