Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Myths Vs Facts: कैंसर आनुवांशिक बीमारी है? कैंसर से जुड़े ये 5 मिथक, जिन्हें सच न मानें
Myths and Facts About Cancer : कैंसर पूरी दुनिया में हो रही मौतों की एक बड़ी वजह है। लेकिन इसको लेकर लोगों में काफी गलतफहमियां या मिथ हैं। कैंसर को लेकर आम लोगों में बहुत सारी अफवाह और मिथक फैले हुए हैं। कैंसर का इलाज, ये कैसे होता है, क्या कैंसर संक्रामक बीमारी है, कैंसर जूठा खाने से फैलता है, मरीज के ठीक होने के बाद क्या फिर से कैंसर हो जाता है?
कैंसर से जुड़ी कई ऐसी बातें फैली हुई हैं जो बिल्कुल गलत हैं, पर लोग उन्हें सच मान लेते हैं। कैंसर के बारे में आधी-अधूरी जानकारी आपके लिए घातक हो सकती है।
इंटरनेट या किसी अन्य स्रोत से मिली जानकारी को एक बार अपने डॉक्टर से साथ जरूर साझा करें और साथ ही जानने का प्रयास करें कि वह जानकारी कितनी सही और उपयोगी है। कैंसर से जुड़े कुछ मिथकों के बारे में सही और सटीक जानकारी जानें यहां।

मिथक: कैंसर आनुवांशिक होता है?
फैक्ट: 5 प्रतिशत कैंसर आनुवांशिक हो सकता है। इसका अर्थ ये नहीं है ति फैमिली में अगर 4 लोग हैं उनमें से एक को हैं तो सबको हो जाएगा ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, यह आपके जींस पर निर्भर करता है। फैमिली के 4 लोगों में से भी 25 प्रतिशत लोगों होने की संभावना होती है। ऐसा नहीं है कि होगा ही होगा।
मिथक: क्या कैंसर संक्रामक बीमारी है
फैक्ट: कोई भी कैंसर एक संक्रामक बीमारी नहीं है। अगर कोई परिवार का सदस्य है, जो कैंसर से पीड़ित है, तो उसे छूने से, कमरे, टॉयलेट, भोजन और बर्तन जैसी सामान्य चीजों को साझा करने से आपको कैंसर नहीं होगा। कैंसर रोगी के साथ खाना खाने, सोने या पीने से यह बीमारी नहीं फैलती है।
मिथक: इलाज के कुछ सालों बाद कैंसर फिर हो जाता है?
फैक्ट: बता दें कि इलाज के बाद कैंसर फिर से हो ऐसा जरूरी नहीं है। लेकिन इसकी संभावनाएं रहती हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि किसी मरीज को दोबार कैंसर होता है तो इलाज के सफल होने के चांस ज्यादा होते हैं।
मिथक: कैंसर का इलाज दर्दनाक होता है?
फैक्ट: आपको भी लगता होगा कि कैंसर का इलाज हमेशा दर्दनाक होता है। कैंसर के इलाज में दर्द होना इलाज का फैल्योर दर्शाता है। कैंसर के इलाज में दर्द नहीं होना चाहिए। जहां तक रही एडवांस कैंसर की बात तो उस केस में दर्द होता है, लेकिन इसके लिए स्पेशलिस्ट होते हैं जो यही देखते हैं कि कैसे इन चीजों को मैनेज किया जाए।

मिथक: बायोप्सी से कैंसर फैलता है?
फैक्ट: डॉक्टर ने बताया कि बिना बायोप्सी के कैंसर का इलाज करना मुश्किल है, क्योंकि बायोप्सी के बिना यह समझना मुश्किल हैं कि व्यक्ति को कौन सा कैंसर हुआ है। इसलिए ऐसा कहना कि बायोप्सी से कैंसर फैलता है यह बिल्कुल गलत है।
मिथक: मुंह का कैंसर सिर्फ़ तंबाकू खाने वाले लोगों को होता है?
फैक्ट: ये काफ़ी हद तक सच है, 10 में से 8 मरीजों को ये तंबाकू की वजह से होता है। लेकिन 2 पेशेंट ऐसे होते हैं जिन्होंने तंबाकू कभी भी इस्तेमाल नहीं किया होता है। ये एक मिथक है कि सिर्फ़ तंबाकू इस्तेमाल करने वालों को ही मुंह का कैंसर होता है। ये किसी को भी हो सकता है। लेकिन जो लोग तंबाकू या शराब का इस्तेमाल करते हैं, उनको ज्यादा रिस्क है। एक ग़लतफ़हमी यह भी है कि ओरल कैंसर केवल बुज़ुर्ग लोगों को होता है। ओरल कैंसर बहुत कम उम्र में भी हो सकता है। क्योंकि ऐसे लोगों ने बचपन में ही तंबाकू का इस्तेमाल शुरू कर दिया होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
