Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
बहती नाक कर रही है परेशान, तो अल्कोहल से यूं दूर करें सर्दी-खांसी
सर्दी का मौसम खत्म हो चुका है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। हालांकि, देश के कई भागों में अभी भी सुबह-शाम गुलाबी ठंड रहती है। मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच वायरल और सर्दी-जुकाम के पेशेंट भी बढ़ते जा रहे है। अब सवाल ये उठता है कि कफ-कोल्ड की इस समस्या को बिना दवाईयों के कैसे ठीक किया जा सकता है। तो मैं बतादूं कि कुछ घरेलू इलाज है, जो आपके कफ को खत्म कर सकते है। जी हां, सुनने में भले ही ये अजीब लगे, लेकिन इस चीज का नाम अल्कोहल है। थोड़े से अल्कोहल के साथ में गरम चाय भी सर्दी का इलाज करने में मदद कर सकती है। हालांकि, बीमारी में हद से ज्यादा भी अल्कोहल नहीं पीने का ख्याल रखें, क्यूंकि इसकी वजह से आपको दूसरी परेशानियां हो सकती है। तो यहां हम आपको अल्कोहल से कफ-कोल्ड दूर करने के उपाय बताने जा रहे है।

अल्कोहल और नींबू
हॉट टॉडी सर्दी का एक पॉपुलर इलाज है। इसके लिए एक कप में करीब 30 ml व्हिस्की और 1 से 2 चम्मच शहद डालें, फिर उसमें 3 नींबू के पीस का रस डालें। इसमें आधा कप उबलता पानी डालें और इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। नींबू के साथ 4 लौंग डालें और फिर इसे मिक्सर को छानकर पी जाए।
शहद-अदरक-नींबू का टॉनिक
अदरक के एक छोटे पीस को छीलें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। इसे आधा कप पानी में आधे नींबू के रस और 1 चम्मच शहद के साथ मिलाए। फिर इस मिक्सचर को गैस पर उबालें और छान लें। इसमें करीब 6 ढक्कन व्हिस्की एड करें । फिर इस टॉनिक को पी जाए।
बर्बन का कफ सिरप
अगर आपके गले में खराश है या आपको खांसी है, तो इस परेशानी से आराम पाने के लिए आप बर्बन का कफ सिरप पी सकते है। जो कि घर पर आसानी से बन सकता है। इसके लिए एक बर्तन में करीब 6 ढक्कन बर्बन ड़ाले और आधे नींबू का रस डालें। इसे आप माइक्रोवेव में करीब 50 सैकेंड रखकर गर्म कर सकते है। फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाए और फिर से 45 सेकंड के लिए गरम करें। ऐसा करने से आपका कफ सिरप तैयार हो जाएगा, जिसे आपको गर्म ही पीना है।
जायफल का ड्रिंक
छह नींबू के रस को तीन-चौथाई या 12 चम्मच चीनी के साथ मिक्स करें। एक से दो घंटे इंतज़ार करें और उसमें आधा कप उबलता पानी मिलाए। चीनी के घुलने तक इस मिक्स्चर को चलाते रहें। फिर पूरे मिक्स्चर को छानें, फिर उसमें करीब 3 कप व्हिस्की एड करें। फिर इसमें 4 कप पानी मिलाए। ऊपर से थोड़ा सा जायफल फैलाए और छह पतले नींबू के स्लाइस, जिनमें से सभी में 4 लौंग लगी हों, डालें। इस मिक्सर को छानकर गर्म ही पी जाए।
हॉट टॉडी चाय
एक कप पानी उबालें और उसमें एक-चौथाई चम्मच पिसा हुआ अदरक, 3 लौंग, 1 दालचीनी का पीस और 2 बैग ग्रीन या ऑरेंज टी एड करें। इसे 5 मिनट के लिए उबलने दें, फिर चाय के बैग को बाहर निकालें। चाय को माइक्रोवेव में फिर से 1 मिनट के लिए गरम करें, फिर उसमें 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाए। इस कप में 30 से 60 ml व्हिस्की डालें। सभी चीजों को एक चम्मच से अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर गरम में ही पी जाए।
सावधानियां
* बहुत ज्यादा अल्कोहल पीने की वजह से लीवर को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए इसकी अति से बचें।
* सर्दी का इलाज करने में इस्तेमाल होने वाली कई दवाएं अल्कोहल के साथ में नेगेटिवली रिएक्ट करती हैं। अल्कोहल के साथ मिलने पर, ये चक्कर, नींद, बेहोशी, सिरदर्द, मितली और उल्टी जैसा महसूस करा सकती हैं। इसलिए इसे दवा के रूप में इस्तेमाल करने से पहले आपकी दवाओं के साथ में आए इन्सट्रक्शन को पढ़ें और वार्निंग लेबल भी चेक करें।
* बच्चों, या कमजोर इम्यून वाले लोगों या फिर जो लोग ड्रिंक नहीं करना चाहते हैं, उनका इलाज करने के लिए अल्कोहल का इस्तेमाल न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
