Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
नॉन स्टिक पैन में खाना पकाना हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक, स्टाडी में हुआ खुलासा

आपने अक्सर सुना होगा कि टेफ्लॉन यानि नॉन स्टिक पैन में खाना बनाना सही नहीं होता है। भले ही इसमें खाना बनाने के बाद इसे साफ करना बहुत आसान है। फ्राइंग पैन से लेकर कड़ाही से लेकर प्रेशर कुकर तक में आप अपने पसंद का खाना आराम से बना सकते हैं, और कम समय में अच्छे से साफ कर सकते हैं। लेकिन हमने टेफ्लॉन में खाना बनाने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में सुना है।
ऑस्ट्रेलिया में फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अब टेफ्लॉन को लेकर एक रिसर्च किया है। जिसके निष्कर्ष में उन्होने बताया कि रोज टेफ्लॉन में खाना पकाते समय इसके प्लास्टिक के पार्टिकल निकलकर खाने में मिक्स हो जाते है। वैज्ञानिकों ने ये भी आकलन किया कि नॉन-स्टिक बर्तनों में खाना पकाने के दौरान लाखों छोटे प्लास्टिक पार्टिकल किस तरह से निकलते हैं।
साइंस ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, टेफ्लॉन पैन के बेस पर एक छोटी सी दरार भी लगभग 9,100 प्लास्टिक पार्टिकल्स को निकालते हैं। वैज्ञानिकों ने ये भी अनुमान लगाया है कि खाना पकाने के दौरान हजारों से लाखों अल्ट्रा-छोटे टेफ्लॉन प्लास्टिक पार्टिकल्स निकल सकते हैं क्योंकि नॉन-स्टिक बर्तन धीरे-धीरे अपनी कोटिंग खो देते हैं। जो खाना बनाते समय आपके खाने में भी मिक्स हो जाते हैं।

टेफ्लॉन को पेरफ्लूरूओक्टोनोइक एसिड, या PFOA नाम एक रसायन का यूज करके बनाया गया था। जो एक कार्सिनोजेन, हार्मोन विघटनकारी और प्रजनन विष है। ऐसा मानना है कि टेफ्लॉन के बर्तन बनाते समय ज्यादातर कार्सिनोजेनिक रसायन खत्म हो जाते हैं, लेकिन थोड़ी मात्रा में रह जाती है। जब टेफ्लॉन को ज्यादा खाना बनाते समय गरम किया जाता है, तो कार्सिनोजेनिक रसायन उस पैन में बनाए जाने वाले खाने में मिक्स हो जाता है।
टेफ्लॉन के स्थान पर चुनें ये विकल्प
सिरेमिक कुकवेयर
सिरेमिक कुकवेयर टेफ्लॉन का एक अच्छा विकल्प है। माउक्रेवेव और ओवन के लिए इसे काफी सुरक्षित माना जाता है। सिरेमिक कोटिंग्स, विशेष रूप से अगर उत्तरी अमेरिका के बाहर बेची जाती हैं, इसलिए एक अच्छे ब्रांड से सिरेमिक कुकवेयर लें।
स्टेनलेस स्टील
यह एक लागत प्रभावी, कम तकनीक वाला विकल्प है। हर मीडिल क्लस फेमिली में स्टेनलेस स्टील के बर्तन में ही खाना पकाया जाता है। तकनीकी रूप से ये नॉन-स्टिक नहीं होता है, जिस कारण इसमें खाना बनाने के बाद साफ करने में छोड़ी मेहनत लगती है। लेकिन इसे अच्छे स्कोअरिंग पैड से अच्छे से साफ किया जा सकता है।
नॉन-स्टिक पैन में खाना पकाते है तो ध्यान रखें ये बातें
- अगर आपके नॉन-स्टिक पैन में खरोंच आ गई है, तो इसमें खाना न पकाए। यह खरोंच आपके खाने में जहरीले रसायनों को मिला सकता है।
- नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाते समय गैस का फ्लेम धीमी रखें। हाई फ्लेम पर खाना पकाने से आपके खान में जहरीले रसायनों की गैसिंग बढ़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
