Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
खाना बनाने के वो तरीके जिनकी मदद से होगा बढ़ता वजन कंट्रोल
वजन घटाने के लिए लोग कई तरीके आजमाते है। डाइट प्लान हो या वर्कआउट चार्ट हम हर चीज का एक फिक्स शेडयूल बनाकर रखते है।
जबकि एक्सपर्टस का मानना है कि वेट लॉस की शुरूआत करने की सही जगह आपकी रसोई है। जी हां, तेजी से वजन घटाने में खाना पकाने की कुछ तरकीबें काम आ सकती हैं।
क्यूंकि जब खाना ठीक से पकाया जाता है तो उसके न्यूट्रीशंस बरकरार रहते है, और इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। तो अगर आप भी अपनी बॉडी से एक्सट्रा फैट निकालकर स्लीम ट्रिम होने का बीड़ा उठा चुके है तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

1. अधिकांश भारतीय घरों में खाना पकाने के लिए रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल का उपयोग किया जाता है, लेकिन इनसे शरीर में सूजन बढ़ जाती है, जो मोटापे सहित कई जानलेवा बीमारियों के लिए एक प्री-साइन है। इसकी बजाय आप हाइड्रोजनीकृत वेजिटेबल और सीडस ऑयल जैसे ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल, एवोकैडो ऑयल का इस्तेमाल कर सकते है। जो ना केवल वजन कम करने में बल्कि हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लमस से बचाव करने मंम भी मददगार है।
2. वजन घटाने के लिए एक्सपर्ट हमेशा ऑयल की मात्रा कम करने की सलाह देते है। इसलिए ऑयल इतना ही लें, जिससे सब्जी चिपके नहीं। वैसे इसके लिए स्प्रे ऑयल स्प्रिट का उपयोग करना सही रहेगा।
3. कोशिश करें कि खाने की जो चीजें अब तक आप डीप फ्राई करते आए थे, उन्हें अब ग्रिलिंग पर स्विच करें। ऐसा करने से ऑयल की मात्रा अपने आप ही कम हो जाएगी।
4. हम अक्सर अधिक से अधिक नमक डालकर अपने भोजन को स्वादिष्ट बनाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि खाने में नमक कम रखा जाए। और अगर आप चाहें तो नमक के साथ दालचीनी, जायफल, तुलसी, आदि चीजें एड कर सकते है। ये बिना साइड इफेक्ट वाली चीजें ना सिर्फ आपके खाने को टेस्टी बनाएगी, बल्कि इन्हें शामिल करने से नमक की कमी महसूस नहीं होगी।
5. उबालने की तुलना में स्टीमिंग करने से सब्जियों में न्यूट्रीशंस बरकरार रहता है, और जैसा कि हम सभी अब तक जानते हैं, फैट बर्न के प्रोसेस में न्यूट्रीशंस बेहद आवश्यक होते हैं।
6. वजन कम करने के लिए अपनी डेली डाइट में मौसमी ताज़ी सब्जियाँ और फल शामिल करें।
7. शकरकंद, आलू, बैंगन, ककड़ी के छिलके न्यूट्रीशंस, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरे होते हैं, इसीलिए एक्सपर्टस इन सब्जियों को बिना छिले खाने की सलाह देते हैं। ये सभी न्यूट्रीशंस मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करते हैं।
8. एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि नॉन-स्टिक पैन में बनाया हुआ खाना तेजी से वजन बढ़ा सकता हैं। इसकी बजाय लोहा, स्टेनलेस स्टील, तांबा या मिट्टी के बर्तन खाना पकाने के लिए सुरक्षित विकल्प हैं।
9. हम में से अधिकांश लोग खाना स्टोर करने के लिए प्लास्टिक के कंटेनरों का उपयोग करते हैं और ऐसे कंटेनरों में बीपीए (बिस्फेनॉल ए) पाया गया है, जिसमें जहरीले प्रभाव होते हैं जो कि वजन बढ़ाने के अलावा कई बीमारियों को ट्रिगर करते है। इसलिए जितना हो सके खाना स्टोर करने के लिए कांच, स्टील या बीपीए मुक्त कंटेनरों का ही इस्तेमाल करें।
10. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि खाना पकाने में सफेद चीनी का इस्तेमाल ना करना पूरी तरह से एक गेम चेंजर हो सकता है। आप शुरुआत में सिर्फ चीनी छोड़ कर एक्सट्रा वेट कम कर सकते हैं, वो भी बिना जिम जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
