Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Corona Alert In India: एक बार फिर से देश में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है जिसने लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। अभी तक देश के 3 राज्यों में कोरोना के एक्टिव केस पाए गए हैं और पॉजिटव मरीजों की संख्या 10 के करीब पहुंच गई है। कोरोना ने मुंबई तक अपने पैर पसार लिए हैं और मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के फेमस बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का एक छात्र भी कोविड पॉजिटिव पाया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं और ये भी जान लेते हैं कि किन लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है और कोविड के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

कुमार सानू के बेटे को भी हुआ कोरोना
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू के भो कोविड हो गया है। बता दें कि जान कुमार सानू बिग बॉस के भी कंटेस्टेंट रह चुके हैं। जान ने खुद एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि उन्हें कोविड हुआ है और वो अभी अस्पताल में भर्ती हैं। जान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है जिसमें वो अस्पताल के बेड पर हैं और एक वीडियो जारी कर उसमें कैप्शन लिखा है कि 'कोविड को सलाम करो।
आंध्र प्रदेश में फूटा कोविड का बम
अकेले आंध्र प्रदेश में कोविड के 8 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि वहां अब तक कोरोना से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 8 नए केस कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं जिन्हें एहतियातन आइसोलेट कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर आंध्र प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने कडपा में रैपिट रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर दी हैं और अब तक करीब 40 लोगों के सेंपल लिए जा चुके हैं।

कोरोना के शुरुआती लक्षण (Early Symptoms of COVID-19)
- तेज या हल्का बुखार आना
- सूखी खांसी होना
- गले में खराश या दर्द
- नाक बहना या बंद होना
- लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना
- सिरदर्द और शरीर में दर्द
- स्वाद और सूंघने की क्षमता कम होना या खत्म होना
- सांस लेने में तकलीफ (गंभीर मामलों में)
- मतली, उल्टी या दस्त (कुछ मरीजों में)
- ठंड लगना या कंपकंपी महसूस होना
कोरोना से बचाव के उपाय (COVID-19 Prevention Tips)
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।
- बार-बार साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं।
- जरूरत पड़ने पर अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल या कोहनी से ढकें।
- बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
- घर और ऑफिस में अच्छी वेंटिलेशन (हवादार वातावरण) बनाए रखें।
- संतुलित आहार लें और पर्याप्त पानी पिएं।
- पर्याप्त नींद लें और नियमित व्यायाम करें ताकि इम्यूनिटी मजबूत रहे।
- बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ होने पर डॉक्टर से सलाह लें और जरूरत हो तो कोविड टेस्ट कराएं।
- बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों (डायबिटीज, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी आदि) से पीड़ित लोग - अतिरिक्त सावधानी बरतें।
किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा?
कोविड वैसे को किसी को भी हो सकता है लेकिन कुछ लोग हैं जिन्हें जरूरत से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। नीचे उनके बारे में बताया गया है।
- गर्भवती महिलाएं ज्यादा सावधानी बरतें
- बुजूर्ग लोगों को कोविड का खतरा अधिक रहता है। दरअसल, उनकी इम्यूनिटी बहुत वीक होती है।
- छोटे बच्चे भी कोविड के हाई रिस्क पर रहते हैं, उनकी इम्यूनिटी भी बहुत वीक होती है और इस वजह से उन्हें भी - सावधान रहने की जरूरत है।
- बीमार लोग, अस्थमा के मरीज और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त लोगों को भी कोविड का खतरा सबसे अधिक रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
