Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Covid-19: फेस्टिव सीजन में लौटा कोरोना का खतरा, नए वैरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, जानें घबराने की जरुरत है या नहीं
COVID HV.1 variant :कोरोना वायरस का नाम सुनते ही सबके पसीने छूट जाते हैं। भारत ही नहीं दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जिंदगी लील चुके कोरोना वायरस का खात्मा अब तक नहीं हुआ है। यूके-यूएस सहित कई देशों में इसका जोखिम अब भी देखा जा रहा है।
अमेरिका में COVID-19 का नया वेरिएंट HV.1 सामने आया है। दिसंबर 2021 में ओमिक्रॉन के बाद अब अमेरिका में कोरोना का नया वेरिएंट HV.1 सामने आया है। अमेरिका में लोगों में इस वेरिएंट के लक्षण दिखने लगे हैं। इस वेरिएंट में तेजी से फैलने की क्षमता है, जो लोगों की चिंता को और बढ़ा रही है। आइए इस वायरस के लक्षण को समझते है यहां-

क्या है HV.1 वेरिएंट
यूएस के कई हिस्सों में एक और नए वैरिएंट एचवी.1 के बारे में भी पता चला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले से ही मौजूद ईजी.5 की तरह के ही एक और नए वैरिएंट एचवी.1 के बारे में कुछ कुछ रिपोर्ट्स में पता चला है। ये दोनों यूएस में मौजूदा कोविड-19 मामलों के लिए प्रमुख कारण हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, HV.1, EG.5 से ही निकला है और दोनों वेरिएंट आपस में एक दूसरे से काफी हद तक मिलते हैं। ये टीके के खिलाफ कितना अच्छा प्रदर्शन करते हैं, इस पर अभी तक कोई डेटा नहीं है।
ये हैं इस वेरिएंट के लक्षण
अमेरिकी सीडीसी के अनुसार, इनमें बुखार या ठंड, खांसी, सांस की तकलीफ या सांस लेने में कठिनाई, थकान, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, सिरदर्द, मुंह का स्वाद या सूंघने की शक्ति चली जाना, गले में खराश, नाक बंद, मतली या उल्टियां, और पेट में दर्द होता है। इसके लक्षण आम सर्दी जुकाम से काफी मिलते हैं।
इस वेरिएंट के लिए वैक्सीन
कोरोना वायरस के वैक्सीन इस वेरिएंट पर कारगर है। पैफाइजर और मॉडर्ना के नए COVID बूस्टर डोज तो XBB वैरिएंट से लड़ने के लिए अपडेट किया जा चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये बूस्टर HV.1 के खिलाफ कुछ लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा देने में दे सकता है। HV.1 वैरिएंड के काफी लक्षण XBB वैरिएंट से मिलते है। ऐसे में ये कोविड वैक्सीन और बूस्टर डोज आपको इस वैरिएंट से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications