Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Covid-19 Cases India: दिल्ली से तमिलनाडु तक बढ़े कोविड-19 के मामले, सरकार हुई अलर्ट, ऐसे रखें खुद को सेफ
Covid-19 Cases India : देश में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की। सबसे अधिक मामले केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से सामने आए हैं।
हालांकि राहत की बात यह है कि अधिकांश मामलों में लक्षण हल्के हैं और संक्रमित मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। केंद्र सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां स्थिति पर करीबी निगरानी बनाए हुए हैं।

इन राज्यों में नहीं है कोई सक्रिय मामला
जहां एक ओर कुछ राज्यों में मामले बढ़े हैं, वहीं अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में फिलहाल कोई सक्रिय कोविड-19 मामला दर्ज नहीं किया गया है।
कुछ राज्यों में कोविड से मौत की आशंका
महाराष्ट्र में अब तक कोविड से 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की सूचना मिली है। हालांकि, अभी इन मौतों की कोविड पुष्टि नहीं हुई है। इन मामलों की जांच की जा रही है।
दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी
राजधानी दिल्ली में भी कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने हाल ही में एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और कोविड से निपटने की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हर पॉजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजा जाएगा और रोज़ाना रिपोर्टिंग को दिल्ली स्टेट हेल्थ पोर्टल और IHIP प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और हाथों की सफाई को दोबारा अपनाने की सलाह दी है।
सामने आए दो नए वेरिएंट
देश में कोविड के दो नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 के मामले सामने आए हैं। यह जानकारी इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (Insacog) की रिपोर्ट से मिली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इन वैरिएंट्स को 'वॉच लिस्ट' में रखा है, लेकिन अभी तक इन्हें 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित नहीं किया गया है।
लक्षण और सावधानी
अभी तक अधिकतर मामलों में 4-5 दिन तक हल्के लक्षण जैसे बुखार, गला खराब होना और कभी-कभी पेट की परेशानी देखी गई है। टीका लगवा चुके लोगों में गंभीर लक्षण की संभावना कम है।
सावधानी के उपाय
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनें
- बार-बार हाथ धोएं या सैनिटाइज़र का प्रयोग करें
- संक्रमित महसूस होने पर घर में रहें
- बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें
- समय पर बूस्टर डोज़ की जानकारी लें
डरें नहीं, सतर्क रहें
हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं और लॉकडाउन जैसी कोई आवश्यकता नहीं है। कोविड अब एक मौसमी बीमारी के रूप में उभर रहा है। टीकाकरण और सावधानी हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
