Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Covid-19 Latest Updates: कोरोना का कहर जारी! 24 घंटे में 7 की मौत, जानें कितने हैं एक्टिव केस
Covid-19 Latest Updates: कोरोना वायरस देश में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटों में 276 नए कोविड 19 के केस सामने आए हैं। बढ़ते एक्टिव केस लोगों को डरा रहे हैं, सभी इस बात से बहुत डरे हुए है कि कहीं आने वाले समय में पहले जैसा हाल न हो जाए। लोगों को इस बात की भी चिंता है कि कहीं ये नया वायरस कोविड 19 की चौथी लहर का रूप तो नहीं ले लेगा। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 7 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय को सचेत कर दियाCovid-19 Latest Updates: कोरोना वायरस देश में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटों में 276 नए कोविड 19 के केस है। आइए जान लेते हैं कि कोविड-19 के अब तक देशभर में कितने एक्टिव केस सामने आए हैं और किस राज्य में कोरोना सबसे ज्यादा डरा रहा है। साथ ही इसके लक्षण और बचने के उपाय।
तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस
कोरोना बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है जो चिंता का विषय है। मिली रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 276 हो गई है। वहीं बात करें कुल एक्टिव केस की को वो बढ़कर करीब 4,302 हो गए हैं। डराने वाली बात ये है कि कोरोना से बीते 24 घंटे में करीब 7 लोगों की मौत हो गई है। इस बात ने लोगों की चिंता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। वहीं बात जनवरी से अब तक की करें तो करीब 45 लोगों की कोरोना से मौत होने की खबर आई है।
केंद्र सरकार का अलर्ट
कोरोना के बढ़ते केसों ने सरकार के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों की सरकार को अलर्ट रहने का आदेश दे दिया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को आदेश दिया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जाए ताकि जरूरत पड़ने पर किसी तरह की परेशानी न हो और आसानी से इस महामारी से निपटा जा सके।

कोरोना के लक्षण और बचाव
कोरोना को लेकर लोग पैनिक हो गए हैं। ऐसे में लोगों को हल्के बुखार और खांसी में भी कोरोना का डर सता रहा है। आइए जान लेते हैं कि कोरोना के लक्षण क्या हैं? कोविड-19 के लक्षणों में बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, शरीर में दर्द, सिर में दर्द, थकान महसूस होना आदि लक्षण शामिल हैं।

अगर किसी को ऐसे लक्षण दिखें तो वो सावधानी बरतते हुए अन्य परिवार वालों से अलग रहें और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इसके अलावा अन्य लोगों से दूरी बना लें और घर में रहकर ही डॉक्टर की सलाह पर अपना शुरुआती इलाज जैसे एंटीबायोटिक आदि लेना शुरू कर दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
