Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Covid 19 Prevention: कोरोना इंफेक्शन से बचने के लिए फेफड़ों को हेल्दी रखने के टिप्स
भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलें फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण हो या फिर इन्फ्लूएंजा H3N2 दोनों ही संक्रमण आपके फेफड़ों को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में एक बार फिर लोग अपने फेफड़ों को लेकर काफी परेशान रहने लगे हैं। इन दोनों इंफेक्शन से बचने के लिए जागरूक होने के साथ फेफड़ों को भी हेल्दी रखने की जरूरत है। ऐसे में अपने लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने फेफड़ों को इन इंफेक्शन्स से सुरक्षित रख पाएंगे।

फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1. फिजिकल एक्टिविटी
किसी भी व्यक्ति का हेल्दी रहने के लिए अपने रूटीन में अच्छी आदतों को शामिल करना बहुत जरूरी है। ऐसे में फेफड़ों के साथ आपके पूरी शरीर को हेल्दी रखने में फिजिकल एक्टिविटी से बेहतर उपाय क्या हो सकता है। आप अपने रूटीन में एक्सरसाइज, योग या अन्य कोई भी एक्टिविटी जो आपके फिजिकल हेल्थ को मजबूत करने में मदद करें शामिल कर सकते हैं।
2. डीप ब्रेथ एक्सरसाइज
फेफड़ों को इंफेक्शन से दूर रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने फेफड़ों को स्ट्रांग बनाकर रखें। इसके लिए आप डीप ब्रेथ वाले एक्सरसाइज और योग को जरूर करें। ताकि आपके फेफड़े मजबूत बन सकें। और संक्रमण से आसानी से लड़ सकेंय़
3. प्रदूषण से रहें दूर
अगर आप किसी ऐसी जगह पर रहते हैं, जहां बहुत ज्यादा प्रदूषण है तो आपको अपने फेफड़ों का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। प्रदूषित वतावरण में सांस लेना काफी मुश्किल होता है। लेकिन फिर में कोशिश करें की प्रदूषित हवा से खुद को बचाने की।
4. हेल्दी डाइट
फेफड़ों को हेल्दी बनाने के लिए हेल्दी डाइट भी जरूरी है। अपनी डाइट में ब्लूबेरी, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, बीज और पोषक तत्वों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट वाले संतुलित आहार का भी अपने डाइट में शामिल करें। साथ ही खट्टे फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों को भी खाएं।
5. स्मोकिंग को करें बाय-बाय
अगर आप या आपका कोई करीबी स्मोकिंग और तंबाकू जैसी चीजों का सेवन करता है, तो इसका असर सीधे तौर पर उनके और आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। स्मोकिंग के कारण आपको सांस से जुड़ी बीमारी होने का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप कोरोना संक्रमण से अपने बचना चाहते हैं तो स्मोकिंग की आदत छोड़ने की कोशिश करें।
6. पर्याप्त नींद लें
सेहतमंद रहने के लिए अच्छी नींद भी बहुत जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए करीब सात से आठ घंटे की अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। अच्छी नींद लेने से आप में एनर्जी बनी रहती है और इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करने में भी मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
