Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Covid Variant Nimbus : गले को चीर देता है कोरोना का नया वेरिएंट, दर्द ऐसा जैसे रेजर ब्लेड फंसा हो
Covid Variant Nimbus : कोरोना वायरस एक बार फिर से चिंता का कारण बन गया है। अमेरिका में इसका नया वेरिएंट NB.1.8.1, जिसे 'निंबस' नाम दिया गया है, तेजी से फैल रहा है और खासतौर पर गले को प्रभावित कर रहा है। विशेषज्ञ इसे 'रेजर ब्लेड थ्रोट' भी कह रहे हैं क्योंकि इससे संक्रमित होने पर ऐसा महसूस होता है जैसे गले में किसी ने ब्लेड घुसेड़ दिया हो।
यह संक्रमण बेहद तकलीफदेह हो सकता है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनकी इम्युनिटी कमजोर है।

कितना खतरनाक है नया वेरिएंट?
अमेरिका के CDC (सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) के अनुसार, जून 2025 के पहले दो हफ्तों में कोरोना के जितने भी नए केस सामने आए हैं, उनमें से करीब 37% केस इसी निंबस वेरिएंट के हैं। यह वेरिएंट पहले की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल रहा है और गले को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा रहा है।
निंबस वेरिएंट के लक्षण
- गले में तीव्र जलन और दर्द, जो रेजर ब्लेड जैसा महसूस होता है
- खाना निगलने या पानी पीने में कठिनाई
- बोलने में परेशानी या दर्द
- सांस लेने में तकलीफ
- तेज बुखार और ठंड लगना
- सीने में जकड़न और भारीपन
स्थिति कब हो सकती है गंभीर?
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादातर मामलों में निंबस वेरिएंट के लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन अगर गले का दर्द लगातार बना रहे, सांस लेने में दिक्कत हो, तेज बुखार या सीने में दबाव महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। खासकर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं या जो लोग पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
गले के दर्द से राहत कैसे पाएं?
- पैरासिटामोल या आइबूप्रोफेन जैसी दवाएं गले की सूजन और दर्द कम करने में मददगार होती हैं
- गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से गले में राहत मिलती है
- मेंथॉल या बेंजोकैन वाले लॉजेंज से गले को कुछ समय के लिए सुन्न किया जा सकता है
- गर्म सूप, चाय या हल्का गर्म पानी पीने से भी आराम मिलता है
- ह्यूमिडिफायर का उपयोग कमरे में नमी बनाए रखता है, जिससे गला सूखता नहीं है
निंबस वेरिएंट से बचाव के उपाय
- भीड़भाड़ वाली या बंद जगहों पर मास्क पहनना ना भूलें
- हाथों को बार-बार साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं
- लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें, देरी न करें
- इम्युनिटी कमजोर लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, जैसे कि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग
ध्यान रखें
कोरोना का नया वेरिएंट निंबस भले ही जानलेवा न हो, लेकिन इसका गले पर प्रभाव बहुत कष्टदायक है। इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। समय पर पहचान और सही इलाज से इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। ऐहतियात बरतें, स्वच्छता रखें और लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
