Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
देश में कोरोना केस 2700 के पार, 24 घंटे में 7 मौतें, केरल-महाराष्ट्र और दिल्ली में कहर, जानें बचाव
Corona Cases in India : देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देशभर में कोविड-19 के 2,707 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 7 लोगों की संक्रमण के कारण मौत भी हुई है। बढ़ते मामलों के मद्देनज़र केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
इस बार कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा असर केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में देखने को मिल रहा है। केरल में सबसे अधिक केस सामने आए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी और टेस्टिंग बढ़ा रहा है। महाराष्ट्र में भी पॉजिटिविटी रेट में इजाफा दर्ज किया गया दिल्ली में अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और मेडिकल स्टाफ को तैयार रहने को कहा गया है।
राज्यों में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बदलता मौसम, कमजोर इम्यूनिटी और लोगों की लापरवाही इसके पीछे मुख्य कारण हैं।

अस्पतालों की तैयारियां
अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता पर ध्यान दिया जा रहा है। कई राज्यों ने मेडिकल स्टाफ को छुट्टियों से वापस बुला लिया है और कोविड वार्ड दोबारा सक्रिय किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों को सतर्क रहने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
क्या कहता है स्वास्थ्य मंत्रालय?
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। जो लोग पहले से बीमार हैं, बुजुर्ग हैं या जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए।
ऐसे करें बचाव
- भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क जरूर पहनें
- नियमित रूप से हाथ धोते रहें या सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
- अगर बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें
- वैक्सीनेशन की डोज पूरी करवाएं
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हालात अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन लापरवाही स्थिति को बिगाड़ सकती है। ऐसे में सावधानी ही सुरक्षा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
