Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Covid 19 Cases In India: भारत में कोरोना का प्रकोप, इस उम्र के लोग हो सकते हैं नए वेरिएंट का शिकार
Covid 19 Cases In India: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 5700 के पार पहुंच चुकी है। यह वृद्धि बीते कुछ हफ्तों में अचानक देखने को मिली है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और आम जनता दोनों ही सतर्क हो गए हैं। लोगों में कोरोना के बढ़ते केसों से डर बढ़ गया है। डॉ. आकाश माथुर ने कोरोना के नए वैरिएंट के बारे में जानकारी दी और इसके बारे में बताया किस उम्र के लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है। आइए जान लेते हैं कि कोरोना का कहर किस शहर में सबसे ज्यादा है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।
कहां सबसे ज्यादा केस और क्या हैं लक्षण?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि कोरोना का खतरा किस राज्य में सबसे ज्यादा बढ़ रहा है। कोविड-19 ने महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इन राज्यों में परीक्षण बढ़ा दिया गया है और अस्पतालों को फिर से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 के मौजूदा मामलों में ज्यादातर लोगों को हल्का बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द और थकान जैसे सामान्य लक्षण देखे जा रहे हैं। हालांकि कुछ मामलों में सांस लेने में तकलीफ और तेज बुखार जैसे गंभीर लक्षण भी मिले हैं।

सरकार ने दिए खास निर्देश
1. सरकार ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी है।
2. बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की कोशिश की है।
3. राज्यों को टेस्टिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं।
4. सरकार ने अपील की है कि देश को एक बार फिर से सतर्क रहने की जरूरत है। सावधानी ही इस समय सबसे बड़ा बचाव है।
NB.1.8.1 वेरिएंट क्या है?
डॉक्टर आकाश माथुर ने कोविड-19 के नए वेरिएंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट है, जो जनवरी 2025 में पहली बार पहचाना गया है। यह अब भारत समेत 22 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। इसके लक्षण ओमिक्रॉन जैसे ही हैं - गले में खराश, थकान, हल्की खांसी, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, नाक बंद, सिरदर्द, मतली और भूख न लगना।
हालांकि, यह वैरिएंट अब तक गंभीर बीमारी का कारण नहीं बन रहा है।

नए वेरिएंट से किसे ज्यादा खतरा?
डॉक्टर आकाश माथुर ने बताया कि कोविड के नए वेरिएंट से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और बच्चों को बहुत ज्यादा खतरा है। ऐसे में डॉक्टर ने बुजुर्गों और बच्चों को बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं जिन लोगों को पहले से हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा, फेफड़ों, किडनी या लिवर की समस्याएं हैं उन्हें कोविड के नए वैरिएंट से बहुत अधिक खतरा है।
सावधानियां और वैक्सीन
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट आकाश माथुर की सलाह
1. पेट की सेहत का ख्याल रखें - संतुलित आहार लें और प्रोबायोटिक्स का सेवन करें।
2. लंबे समय तक अपच या पेट दर्द जैसे लक्षण दिखें तो चिकित्सक से संपर्क करें।
3. ज्यादा पानी पिएं और फाइबर युक्त भोजन अपनाएं।
4. तनाव कम करें और अच्छी नींद लें - क्योंकि ये आपके पेट और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
