Latest Updates
-
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग
वीगन मिल्क या गाय का दूध, दोनों में से हेल्थ के लिए क्या बेहतर?
Cow's Milk vs. Plant-Based Milk: दूध हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि बड़े-बुजुर्गों से लेकर डॉक्टर तक हमें दूध पीने की सलाह देते हैं। दरअसल, दूध में विटामिन्स, मिनरल्स समेत तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस वजह से इसं कंपलीट फूड भी कहा जाता है।
दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूती देता है। आजकल कई लोगवीगन डाइट को फॉलो कर रहे हैं, जिसके चलते वह प्लांट बेस्ड मिल्क को डाइट में शामिल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय के दूध और प्लांट बेस्ड मिल्क आखिर क्या अंतर होता है? यहां हम आपको इसके बारे में बताने के साथ-साथ ये भी बताएंगे कौन सा दूध ज्यादा फायदेमंद है।

वीगन मिल्क और गाय के दूध में अंतर
गाय से मिलने वाले दूध में 90 फीसदी पानी होता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन डी समेत प्रोटीन भी पाया जाता है। इसमें 90 फीसदी पानी होती है, जो बॉडी को हाइड्रेट रखता है। इस लो फैट होता है, जिसकी वजह से इसे पचाना बेहद आसान होता है। प्लांट बेस्ड मिल्क को वीगन मिल्क भी कहा जाता है। ये पशुओं से मिलने वाले दूध से अलग होती है। इसे पौधों से मिलने वाले फूड आइटम्स से बनाया जाता है। इसमें भी कम मात्रा में फैट पाया जाता है। आजकल गाय के दूध में भी मिलावट करके इसकी शुद्धता से समझौता किया जा रहा है। इस मिलावट का असर हमारी हेल्थ पर भी देखने को मिल रहा है।
लैक्टोज इंटोलरेंस की समस्या के लिए वीगन मिल्क है बेस्ट
जिन लोगों को लैक्टोज इंटोलरेंस की समस्या है, उनके लिए वीगन मिल्क बेहतर विकल्प हो सकता है। सोया या बादाम मिल्क लैक्टोज फ्री होते हैं। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है। हालांकि, आप गाय का दूध पीते हो या वीगन मिल्क, ये आपकी डायटरी च्वाइस पर भी निर्भर करता है।
कौन सा दूध फायदेमंद
पोषक तत्वों के आधार पर वीगन और गाय के दूध में काफी अंतर होता है। इसलिए इनमें से कौन सा दूध बेहतर है, यह बताना काफी मुश्किल है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि गाय के दूध में वीगन मिल्क से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं लेकिन यह जरूरी नहीं कि प्लांट बेस्ड मिल्क हमेशा ही सेहत के लिए फायदेमंद हों। बहरहाल, दूध से दिक्कत हो तो वीगन मिल्क फायदेमंद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
