Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
किशमिश वाली दही खाने से मिलेगी मर्दों को सुपरपॉवर, इस वक्त खाने से डबल हो जाएगा स्टैमिना
dahi aur kishmish khane ke fayde: किशमिश और दही को का एक साथ सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर पुरुषों की सेहत के लिए ये खूब फायदेमंद माना जाता है। कब्ज से छुटकारा पाना हो या इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करनी हो। उनके लिए दही और किशमिश बेमिसाल दवा साबित हो सकती है।
ब्लप्रेशर वालों को तो रोजाना इसका सेवन करना चाहिए। सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर भी दही-किशमिश खाने की सलाह देती है। आइए जानते हैं कि किशमिश-दही खाने के क्या-क्या फायदे हैं और इसे कब खाना चाहिए।

आंतों के लिए फायदेमंद
दही में किशमिश मिलाकर खाना आंतों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दही और किशमिश का एक साथ सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया का विकास होता है। साथ ही इसके सेवन से आंतों की सूजन में भी फायदा पहुंचता है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप आसानी से बीमारी के शिकार हो सकते हैं, ऐसे में अगर आप दही में किशमिश मिलाकर खाते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
खून की कमी को दूर करें
शरीर में आयरन की कमी होने पर खून की कमी यानि एनीमिया की शिकायत हो सकती है। ऐसे में अगर आप दही में किशमिश मिलाकर खाते हैं, तो इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। जिससे आप एनीमिया जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।
पुरुषों के लिए लाभदायक है किशमिश-दही
किशमिश-दही को रोजाना खाना पुरुषों के लिए फायदेमंद है। किशमिश-दही खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है और स्पर्म क्वालिटी बेहतर हो जाती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो किशमिश-दही खाना शुरू कर सकते हैं।
टेस्टोस्टोरोन बूस्टिंग फूड्स
एक रिसर्च के मुताबिक, दही के सेवन से पुरुषों में सीमेन क्वालिटी को इम्प्रूव करने में काफी हेल्प मिलती है। साथ ही दही और भी कई रोगों से बचाता है। इसलिए भी पुरुषों को दही खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, किशमिश की गिनती टेस्टोस्टोरोन बूस्टिंग फूड्स की श्रेणी में की जाती है। यह एक ऐसा हार्मोन है, जो पुरुषों की सेक्सुअल परेशानियों को दूर करने और उनकी विभिन्न शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी तौर पर काम करता है।
जिन लोगों को दांतों और मसूड़ों की समस्या है, उन्हें ओरल हेल्थ में सुधार करने के लिए दही में किशमिश मिलाकर खाना फायदेमंद होता है।
किशमिश और दही खाने का सही समय
सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर भी दही के साथ किशमिश खाने के फायदों के बारे में बता चुकी हैं। दही एक अच्छा प्रोबायोटिक है, जबकि किशमिश घुलनशील फाइबर में हाई होती है और प्रीबायोटिक के रूप में काम करती है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने एक कटोरी गुनगुना दूध लिया, फिर उसने इसमें 4-5 किशमिश और थोड़ा सा दही मिला दिया। फिर दही को सेट होने के लिए कम से कम 8 घंटे के लिए ठंडे सूखे स्थान पर रख दिया। बता दें कि आप किशमिश वाले दही का सेवन ब्रंच के तौर पर शाम को 4 बजे के बाद या फिर दोपहर के खाने के साथ भी खा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों पर आधरित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले आप डॉक्टर्स या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। बोल्डस्काई इस तरह की किसी भी जानकारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
