Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
वेट लॉस के लिए दाल चावल या दाल रोटी, किसका करें सेवन
मोटापा किसी महामारी से कम नहीं है। एक बार जब वजन बहुत अधिक बढ़ जाता है तो उसे कम करना काफी मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं, बढ़ा हुआ वजन कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म देता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए हम कई तरह की जद्दोजहद करते हैं।

हालांकि, वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी होता है, अपनी डाइट पर ध्यान देना। ऐसे में दाल का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन कंटेंट काफी अधिक होता है। साथ ही साथ, दाल में अन्य भी कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हालांकि, दाल के साथ रोटी या चावल में से किसका सेवन करना अच्छा रहता है, इसे लेकर लोग अक्सर दुविधा में रहते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि वेट लॉस के लिए दाल चावल या दाल रोटी में से किसका सेवन करना अधिक अच्छा रहता है-
दाल चावल के फायदे
चावल एक हाई कार्ब फूड है और यह ब्लड शुगर लेवल में स्पाइक का कारण बन सकता है, जिससे बाद में ऊर्जा में कमी आती है और भूख बढ़ती है। इसलिए, सफेद चावल की तुलना में भूरे चावल या उबले चावल का चयन करने से अधिक फाइबर और पोषक तत्व मिल सकते हैं।
वहीं दालें प्रोटीन, फाइबर और विभिन्न आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत हैं, जो उन्हें वजन घटाने के लिए फायदेमंद बनाती हैं। इससे आपको संतुष्टि का अहसास होता है।
दाल और चावल का कॉम्बिनेशन प्रोटीन और कार्बाेहाइड्रेट का अच्छा बैलेंस देता है। हालांकि, वेट लॉस के लिए आपको इसके पोर्शन साइज पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। अन्यथा इससे कैलोरी आउकंट गड़बड़ा सकता है।
दाल रोटी के फायदे
साबुत गेहूं के आटे से बनी रोटी आम तौर पर अधिक पौष्टिक होती है और इसमें चावल की तुलना में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका अर्थ है कि इसका ब्लड शुगर लेवल पर कम प्रभाव पड़ता है।
दाल रोटी का कॉम्बिनेशन दाल चावल की तरह ही प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है।
किसका करें सेवन
यूं तो वेट लॉस के लिए दाल चावल और दाल रोटी दोनों का सेवन करना ही अच्छा है। लेकिन इन दोनों की तुलना की जाए तो दाल रोटी को आमतौर पर वजन घटाने के लिए बेहतर माना जाता है। इसकी कई वजहें हैं-
• साबुत गेहूं के आटे से बनी रोटी में चावल की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इसका मतलब यह है कि यह ब्लड शुगर लेवल एकदम से स्पाइक नहीं होता है, जिससे आपको लगातार एनर्जी मिलती रहती है और भूख कम लगती है।
• साबुत गेहूं की रोटी में सफेद चावल की तुलना में अधिक आहार फाइबर होता है, जो बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है और आपको अधिक तृप्त महसूस करवाता है।
• साबुत गेहूं के आटे से बनी रोटी सफेद चावल की तुलना में विटामिन बी, आयरन और जिंक जैसे विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एक संपूर्ण आहार है, जिसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं और इससे वजन घटाना आसान हो जाता है।
• अपने भोजन में रोटी जैसे साबुत अनाज को शामिल करने से आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करने में मदद मिल सकती है, जिससे भोजन के बीच स्नैकिंग की संभावना कम हो जाती है और आपका कैलोरी काउंट बैलेंस हो पाता है।
• गेहूं के आटे से बनी रोटी में आमतौर पर चावल की तुलना में कम कैलोरी होती है। इसका मतलब यह है कि दाल चावल के बजाय दाल रोटी का सेवन करने से आप अपेक्षाकृत कम कैलोरी का सेवन करेंगे, जो वजन घटाने के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
