Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दंगल गर्ल सुहानी भटनागर की फ्लूड एक्युमलेशन से हुई मुत्यु, बॉडी में पानी जमा होना कितना खतरनाक, जानें यहां
Suhani Bhatnagar Death: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं और छोटी बबीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते कुछ दिनों से सुहानी का फरीदाबाद में इलाज चल रहा था। वो फरीदाबाद के सेक्टर 17 में रहती थीं।
कुछ दिन पहले ही उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके इलाज के लिए वो जो दवाइयां ले रही थीं, उसके रिएक्शन के चलते सुहानी की पूरी बॉडी में पानी भर गया था। इसी रिएक्शन के चलते शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया। शनिवार को सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में सुहानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शरीर में पानी भर जाने की स्थिति को फ्लूड एक्युमलेशन कहते हैं, जिसे एडिमा के नाम से भी जाना जाता है।
एडिमा रोग क्या है?
सबसे पहले हम यह जानते हैं कि एडिमा रोग क्या है? एडिमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसे मेडिकल भाषा में फ्लूड एक्युमलेशन ( Fluid accumulation) कहा जाता है।
इतने तरह का होता है एडिमा
1. पेरिफेरल एडिमा (Peripheral edema) में तरल पदार्थ जमा होने से पैर, टखने, हाथ में सूजन होती है।
2. पल्मोनरी एडिमा (Pulmonary edema) में फेफड़ों में तरल पदार्थ इकट्ठा हो जाते हैं जरूरत से ज्यादा, इससे सांस लेने में कठिनाई होती है जिससे गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है।
3. सेरेब्रल एडिमा (Cerebral edema) मस्तिष्क में होता है और इसमें ब्रेन सेल्स में तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं।
4. जबकि मैक्यूलर एडिमा (Macular edema), डायबिटीज रोगियों को ही होता है इससे आंखों में सूजन की समस्या हो जाती है। जिसे रेटिनोपैथी कहते हैं।
एडिमा के लक्षण
इसके लक्षणों की बात करें तो इस स्थिति में फ्लूड एक्युमलेशन की वजह से एब्डोमेन यानी पेट के निचले हिस्से का आकार बढ़ना, चेहरे पैरों और हाथों में सूजन, सांस लेने में कठिनाई और सीने में दर्द हो सकता है।
वजह
क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक अब अगर इसके कारणों की बात करें तो यह खून की नसों में होने वाला एक प्रकार का लीकेज है जिसकी वजह से शरीर के तमाम तरल पदार्थ टिशूज में जमा होने लगते हैं। जिसके चलते शरीर में सूजन आ जाती है
इसके होने की कई वजहें हैं जैसे शरीर में सोडियम की अधिक मात्रा, किडनी का सही से काम न करना और पेशाब बनने वाले तरल पदार्थों का शरीर में जमा होना, मोटापा, लंबे समय तक खड़े या बैठे रहना, खराब ब्लड सर्कुलेशन आदि।
इसके अलावा कुछ दवाओं, जैसे ब्लडप्रेशर या पेन मैनेजमेंट करने वाली दवाईयों के साइड इफेक्ट की वजह से भी एडिमा यानी फ्लूड एक्युमलेशन की समस्या होती है।
बचाव
इस बीमारी के बारे में सभी पहलुओं को जानने के बाद इसका परहेज जरुर करें जैसे कि ज्यादा नमक न खाएं, बहुत देर एक पॉजिशन में खड़े या बैठे न रहें। एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
