Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Daniel Balaji Death: दिल के दौरे से गई साउथ एक्टर की जान, हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट में होता है ये अंतर
Daniel Balaji Death Reason : साउथ इंडस्ट्री के जाने मानें एक्टर डेनियल बालाजी का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार एक्टर का 29 मार्च रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर के सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।, जहां इलाज के दौरान 48 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वहीं कई रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है।

अब आप सोच रहे होंगे कि हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट में क्या अंतर हैं? आइए जानते हैं दोनों में अंतर?
हार्ट अटैक क्या है?
हार्ट अटैक में व्यक्ति की आर्टिरीज में ब्लड फ्लो रुक जाता है। ब्लड फ्लो की रुकावट की वजह से हार्ट को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इस वजह से हार्ट के मसल्स भी काम करना बंद कर देते है। इसं कंडीशन को कार्डियल इंफ्रेक्शन या कोरोनरी आर्टरी डिजीज भी कहा जाता है।
हार्ट अटैक आने की सबसे बड़ी वजह कॉलेस्ट्रॉल होती है जो बॉडी में ज्यादा होने पर आर्टरीज ब्लॉक होने से ब्लड फ्लो रुक जाता है।
हार्ट अटैक के लक्षण
- सीने में दर्द
- सांस फूलना
- हाथ में दर्द होना
- सीने में बेचैनी
- जी मिचलाना
- पसीना आना
- सीने में जलन
- अपच या पेट दर्द
- थकान और सूजन
- चक्कर आना

कार्डियक अरेस्ट क्या है?
कार्डियक अरेस्ट में अचानक से हृदय धड़कना बंद कर देता है। इसे सडन कार्डियक अरेस्ट भी कहते हैं। इसमें व्यक्ति का हार्ट खून पंप करना बंद कर देता है, जिसके सांस लेने में तकलीफ आती है। इस कंडीशन में ब्लड हार्ट तक तो पहुंचता हैं लेकिन हार्ट खून को पंप करना बंद कर देता है। जिससे शरीर के दूसरे अंगों जैसे दिमाग, फेफड़ों खून और ऑक्सीजन की सप्लाई में रुकावट आती है। इस कंडीशन में फौरन इलाज न मिलने की वजह से ऑक्सीजन की कमी से इंसान की मौत हो सकती है।
कार्डियक अरेस्ट के लक्षण
- अचानक बेहोश हो जाना
- दिल में बैचेनी
- दिल का अचानक तेजी से धड़कना
- पल्स और ब्लड प्रेशर रुक जाना
- सांस में तकलीफ और घबराहट
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
