Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीपिका पादुकोण बनीं भारत की पहली मेंटल हेल्थ एम्बेसडर, स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर करेंगी काम
Deepika Padukone Mental Health Ambassador News In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और The Live Love Laugh Foundation (TLLLF) फाउंडेशन की संस्थापक दीपिका पादुकोण को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा देश की पहली 'मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर' नियुक्त गया है। इस नियुक्ति का उद्देश्य भारत की मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली को मजबूत करना और स्वास्थ्य के बारे में खुली बातचीत को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि दीपिका सालों से मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती आई हैं क्योंकि उन्होंने खुद ड्रिप्रेशन को झेला है। ऐसे में, मंत्रालय द्वारा उन्हें इस पद के लिए इसलिए चुना गया है ताकि वे देश में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस को और भी बड़े पैमाने पर फैला सकें।
मानसिक स्वास्थ्य को पब्लिक हेल्थ का एक अहम हिस्सा बनाने में महत्वपूर्ण कदम
इस मौके पर जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, ने कहा, 'दीपिका पादुकोण के साथ यह पार्टनरशिप भारत में मेंटल हेल्थ के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने, इन विषयों पर आम चर्चा को बढ़ावा देने और मानसिक स्वास्थ्य को सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा बताने में मदद करेगी।'

मेंटल हेल्थ के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी
अपने नए पद पर दीपिका पादुकोण मंत्रालय के साथ मिलकर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करेंगी और इसके साथ जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करना। इसके साथ ही वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मदद लेने के लिए और रोकथाम के उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। वह टेली-MANAS (Tele-Mental Health Assistance and Networking Across States) और दूसरे सरकार द्वारा लागू किए गए मेंटल हेल्थ संसाधों को बढ़ावा देने में मदद करेंगी।
दीपिका पादुकोण ने कहा, 'केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पहले मानसिक स्वास्थ्य राजदूत के रूप में सेवा करने पर मुझे बेहद गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने में काफी प्रगति की है। मैं इस गति को बनाए रखने और हमारे देश के मानसिक स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने के लिए मंत्रालय के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।'
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
