Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दिल्ली में हवा हुई जहरीली, आपके घर की हवा कितनी साफ है इन आसान तरीकों से पता करें
Delhi Air Pollution 2024 : दिल्ली का AQI (एयर क्वॉलिटी इंडेक्स) 300 पार हो गया है। इसका मतलब है कि दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं रही। हाल ये है कि प्रदूषण से बचने के लिए लोग घर से बाहर ही नहीं निकलते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कई बार घर के अंदर की हवा बाहरी हवा से भी अधिक प्रदूषित होती है। प्रदूषण आंखों से नजर नहीं आता है, इसलिए हम लापरवाह हो जाते है।
आपको बता दें कि घर की हवा में हानिकारक कण, धूल, गंध, केमिकल और एलर्जन्स होते हैं, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी अपने घर का AQI पता करना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं, जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपके घर की हवा कितनी साफ है और कैसे आप इसे इम्प्रूव कर सकते हैं?

DIY एयर क्वालिटी टेस्टिंग किट्स का यूज करें
बाजार में ऐसे कई एयर क्वालिटी टेस्टिंग किट्स उपलब्ध हैं, जो घर की हवा की गुणवत्ता की जांच करने में सहायक होते हैं। ये किट्स PM2.5, PM10, VOCs (वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स), और CO2 जैसे प्रदूषकों को मापते हैं। इससे आपको घर की हवा की गुणवत्ता का अनुमान लग सकता है।
कैंडल टेस्ट
यह एक आसान तरीका है, जिसमें आप एक मोमबत्ती जलाकर उसके आसपास के धुएं और गंध का अवलोकन कर सकते हैं। अगर मोमबत्ती का धुआं तेजी से फैलता है या उसमें धूल के कण जम जाते हैं, तो यह घर की हवा में अधिक प्रदूषण का संकेत हो सकता है।
DIY CO2 टेस्ट
घर की हवा में कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर की जांच भी जरूरी है। बाजार में सरल CO2 मॉनिटरिंग डिवाइस मिलते हैं, जो हवा में CO2 का स्तर माप सकते हैं। अगर CO2 का स्तर 1000 ppm से अधिक है, तो यह घर में वेंटिलेशन की कमी का संकेत देता है।
इन तरीको से घर की हवा को रखें शुद्ध
एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें
यदि आपके घर की हवा खराब है, तो एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें। यह हवा में मौजूद धूल, धुएं, और अन्य कणों को फिल्टर करके साफ हवा देता है। HEPA (High-Efficiency Particulate Air) फिल्टर वाले प्यूरीफायर अधिक प्रभावी होते हैं।
घर में पौधे लगाएं
कुछ पौधे जैसे स्नेक प्लांट, पीस लिली, एलोवेरा और स्पाइडर प्लांट प्राकृतिक रूप से हवा को साफ करने में सहायक होते हैं। ये पौधे वायु में मौजूद हानिकारक तत्वों को सोख लेते हैं और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं।
वेंटिलेशन बढ़ाएं
घर में अच्छी वेंटिलेशन (हवादार) होना बेहद जरूरी है। खिड़कियां और दरवाजे खोलकर ताजी हवा को घर में आने दें। इससे घर के अंदर की दूषित हवा बाहर निकल जाती है, और हवा का परिसंचरण अच्छा होता है।
बाहर के दूषित कणों को अंदर लाने से बचें
जूते बाहर उतारें और नियमित रूप से फर्श को साफ रखें। इससे बाहर से लाए गए धूल-कण और अन्य प्रदूषक घर के अंदर कम प्रवेश करते हैं। इन आसान तरीकों से आप घर की हवा की गुणवत्ता को सुधार सकते हैं और खुद को और अपने परिवार को वायु प्रदूषण के खतरे से सुरक्षित रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
