Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दिल्ली के प्रदूषण से बचाएगी सुबह की ये 3 Drinks, फेफड़ों का कचरा निकल कर देगा बाहर
3 drinks to clean your lungs from air pollution : दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति वाकई गंभीर है, और इसका असर यहां रहने वाले लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन-ब-दिन यहां की गिरती हवा की गुणवत्ता लोगों के अंदर फेफड़ों में जहर भर रही है। प्रदूषण से होने वाली समस्याएं जैसे आंखों में जलन, गले में खराश और थकान आम हो गई हैं। ऐसे में, डिटॉक्स रूटीन अपनाना बहुत जरूरी हो गया है, जो न केवल प्रदूषण के प्रभावों को कम करता है, बल्कि पूरे शरीर को ऊर्जा और ताजगी भी प्रदान करता है।
दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए सुबह की तीन खास ड्रिंक्स फेफड़ों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती हैं। ये ड्रिंक्स ना केवल प्रदूषण के प्रभाव को कम करती हैं, बल्कि फेफड़ों को भी साफ करने में मदद करती हैं:

हल्दी वाला दूध
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन को कम करता है और शरीर में जर्म्स को खत्म करता है। यह फेफड़ों की सफाई में मदद करता है और श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाता है। हल्दी वाला गर्म दूध पीने से प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं में आराम मिल सकता है।
गर्म पानी में शहद और नींबू
यह मिश्रण आपके शरीर को डिटॉक्स करता है और गले की समस्याओं को ठीक करता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और नींबू में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है।
अदरक, तुलसी और लौंग का काढ़ा
यह काढ़ा शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। अदरक और तुलसी में ऐंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो प्रदूषण के प्रभाव से लड़ने में मदद करते हैं और फेफड़ों को साफ करने का काम करते हैं।
मुलहठी और तुलसी का काढ़ा
मुलहठी गले और श्वसन तंत्र की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे तुलसी के साथ मिलाकर पीने से प्रदूषण के प्रभाव से राहत मिल सकती है और शरीर को शक्ति मिलती है। इन ड्रिंक्स को अपने सुबह के रूटीन में शामिल करके आप प्रदूषण के नुकसान से खुद को बचा सकते हैं और दिनभर ताजगी और ऊर्जा महसूस कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
