Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Delhi Air Pollution: जानलेवा हुई दिल्ली की हवा, फेस्टिव सीजन में बाहर निकलते हुए इन 6 बातों का रखें ख्याल
Delhi Air Pollution: इन दिनों बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्लीवासियों को सांस लेना दूभर हो गया है। हर तरफ धुंध ही धुंध है जिसके कारण सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन का भी सामना करना पड़ रहा है। जो लोग अस्थमा के मरीज हैं उनके लिए तो यह दमघोंटू हवा जानलेवा साबित हो सकती है।
राजधानी दिल्ली का एयर क्वलिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 500 के आसपास नजर आ रहा है। घरों में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बाहर निकलना जान खतरे में डालने से कम नहीं है। प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी घर से बाहर जाने वाले लोगों के लिए भी चिंता का विषय है।

लेकिन इस फेस्टिव सीजन में आपको बाहर किसी न किसी काम से जाना ही पड़ेगा। अगर आप भी इस प्रदूषण के बीच घर से बाहर जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना ये प्रदूषण आपके फेफड़ों और गले आदि को नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं आपको घर से बाहर जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
मास्क जरुर लगाए
आप अगर घर से बाहर जा रहे हैं, तो मास्क जरूर पहने। एक अच्छी क्वालिटी का मास्क प्रदूषण से बचने में आपकी काफी मदद कर सकता है। बाजार जाते समय, दफ्तर, स्कूल-कॉलेज जाते समय इसे पहनें और साथ ही बच्चों को भी पहनाएं।
चश्मा जरुर पहनें
अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि इस प्रदूषण से आंखों में जलन तक होती है। इसलिए अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आप चश्मा पहन सकते हैं। फिर चाहे आप गाड़ी में चल रहे हैं या फिर पैदल। आपको चश्मा पहनना चाहिए।
पानी पीकर निकलें
घर से निकलने से पहले शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रट कर लें। इसके लिए जरूरी है कि घर से निकलते वक्त खूब सारा पानी पिएं। आपको दिनभर कुछ न कुछ तरल पदार्थ पीते रहना चाहिए। दिनभर में 2.5 लीटर से ज्यादा पानी पिएं।
अस्थमा के मरीज इनहेलर साथ रखें
अगर आप अस्थमा के मरीज हैं और प्रदूषण में बाहर निकल रहे हैं तो अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें। जरूरी दवाएं और इनहेलर साथ लेकर चलें। परेशानी बढ़ने पर तुरंत दवा खा लें।
फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें
प्रदूषण से स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। स्किन पर रैश, खुजली या जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बाहर निकलते वक्त फुल स्लीव्स के कपड़ पहनकर ही निकलें।
घर में करें ब्रीदिंग एक्सरसाइज
इस पॉल्यूशन में फेफड़ों को मजबूत बनाएं रखने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। इससे फेफड़ों स्वस्थ रहेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
