Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Eye Care in Pollution: सिर्फ फेफड़े ही नहीं आंखों को भी डैमेज कर सकता है पॉल्यूशन, जानें कैसे रखे ख्याल
Eye Care in Pollution: दिल्ली सहित NCR में प्रदूषित हवाओं की वजह से घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। यह प्रदूषण न सिर्फ सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर फेफड़ो को नुकसान पहुंचा रहा है। बल्कि इसकी वजह से आंखों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
हमारी आंखें हवा की गुणवत्ता के प्रति संवेदनशील होती हैं और हवा के अधिकतम संपर्क में आने की वजह से ही वायु प्रदूषकों के कारण होने वाली एलर्जी और जलन का खतरा होता है।

पॉल्यूशन की वजह से आंखों की प्रॉब्लम
- सूखापन महसूस होना/आंखें सूखना
- आंख में चुभन या जलन महसूस होना
- आंखों में दर्द/खुजली
- हवा या धुएं के प्रति तीव्र संवेदनशीलता/आंखों में पानी आना धुंधली दृष्टि
आंखों को कैसे बचाएं
- अगर आप पॉल्यूशन वाले इलाके में रह रहे हैं तो रोजाना अपनी आंखों को कई बार साफ पानी से धोएं।
-प्रदूषण से बचने के लिए जहां तक संभव हो, घर के आसपास नए पौधे लगाएं। -घर से बाहर निकलते समय चारों ओर उड़ने वाले हानिकारक कणों को आंखों में जाने से रोकने के लिए आंखों पर सनग्लासेस पहनें।
- आंखों में जलन या खुजली महसूस हो तो रगड़ने से बचे, इससे आंखों में जमी धूल-मिट्टी कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकती है।
- कार्बनडाई ऑक्साइड और माइट्रोजन ऑक्साइड की उच्च सांद्रता जलन का कारण बनती है। संक्रमण से बचने के लिए अपनी आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं या केवल निर्धारित आई ड्रॉप लगाएं। अपनी आंखों के लिए किसी अन्य तरल का प्रयोग करने से बचें।
- लंबे समय तक स्क्रीन पर रहने से बचें, जिससे कंप्यूटर विजन सिंड्रोम हो सकता है और आंखें सूख सकती हैं। लुब्रिकेशन के लिए बार-बार ब्रेक और ब्लिंकिंग सुनिश्चित करें।
- प्रदूषण के कारण अगर बहुत ज्यादा आपकी आंखें ड्राई हो गई है इसमें बार-बार खुजली महसूस हो रही है तो आप आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ओमेगा -3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फूड्स जैसे मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, नट्स और जामुन का सेवन करें जो आंखों के लिए बेहद अच्छे होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
