Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
घर के अंदर भी घुल रही है जहरीली हवा, इनडोर पॉल्यूशन को रोकने के लिए करें ये काम
How to Improve Air Quality at Home: दिल्ली-NCR में बढ़ता प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। घना कोहरा और धुंध लोगों के लिए गंभीर समस्याएं पैदा कर रहे हैं। जहरीली हवा के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
चिंता की बात यह है कि यह प्रदूषण सिर्फ बाहर ही तक ही नहीं बल्कि घरों के अंदर भी जहरीली हवा फैल रही है। आइए जानते हैं कि घर में हवा को शुद्ध रखने के लिए क्या करें?

एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें
HEPA फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें, जो हवा में मौजूद धूल, पराग (pollen), और हानिकारक कणों को प्रभावी ढंग से साफ करता है। यह खासतौर पर ऐसे घरों में मददगार है जहां वायु गुणवत्ता खराब होती है।
वेंटिलेशन में सुधार करें
घर के सभी कमरों में क्रॉस वेंटिलेशन सुनिश्चित करें। सुबह के समय खिड़कियां खोलें ताकि ताजी हवा अंदर आ सके। किचन और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें।
घरेलू क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का सही चुनाव करें
कम विषैले (non-toxic) और प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग करें। तेज़ गंध वाले एयर फ्रेशनर और केमिकल क्लीनर का उपयोग सीमित करें, क्योंकि इनमें VOCs हो सकते हैं। नियमित रूप से घर की सफाई करें और धूल के जमने से बचें।
इंडोर प्लांट लगाएं
ऐसे पौधे जो हवा को शुद्ध करते हैं, जैसे मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, और एरेका पाम को घर में लगाएं। ये पौधे कार्बन डाइऑक्साइड और वाष्पशील जैविक यौगिकों (VOCs) को अवशोषित कर हवा को स्वच्छ बनाते हैं।
ह्यूमिडिटी को नियंत्रित रखें
घर के अंदर नमी का स्तर 30-50% के बीच रखें। डिह्यूमिडिफ़ायर का उपयोग करें या प्राकृतिक तरीकों से नमी को कम करें। अधिक नमी से फफूंद (mold) और धूल के कण बढ़ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
