Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Delhi Air Pollution: क्या होता है AQI, जिसके बढ़ने से लोगों का सांस लेना हो जाता है मुश्किल, कैसे पता करें
What is AQI: दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। स्विस ग्रुप IQAirके वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स में दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के तीन शहर शामिल हैं। इनमें दिल्ली टॉप पर है, जबकि कोलकाता पांचवें और मुंबई छठे नंबर पर है।
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। सोमवार को दिल्ली का ऐवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 470 दर्ज मापा गया। WHO के मुताबिक 0 से 50 के बीच का AQI सुरक्षित माना गया है। इस लिहाज से दिल्ली की हवा WHO की तय सीमा से 20 गुना प्रदूषित है।

इसी बीच दिल्ली AIIMS के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन के एडिशनल प्रोफेसर डॉ पीयूष रंजन ने बताया कि खराब एयर क्वालिटी से अलग-अलग तरह के कैंसर होने का खतरा रहता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि वायु प्रदूषण रेस्पिरेटरी सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के साथ हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक को बढ़ावा देता है।
आखिर ये AQI क्या होता है, जिसके बढ़ने से लोगों का खुली हवा में सांस लेना दूभर हो जाता है। आइए जानते हैं कि AQI क्या है और ये कैसे काम करता है?
क्या है AQI?
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का इस्तेमाल दैनिक वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट करने के लिए किया जाता है। AQI की फुलफॉर्म Air Quality Index (वायु गुणवत्ता सूचकांक), यह आपको बताता है कि आपकी हवा कितनी साफ या प्रदूषित है।

कैसे वायु प्रदूषण को मापा जाता है
AQI को इसकी रीडिंग के आधार पर छह कैटेगरी में बांटा गया है।
- 0-50 के बीच AQI का मतलब अच्छा यानि वायु शुद्ध है
- 51-100 के बीच मतलब वायु की शुद्धता संतोषजनक
- 101-200 के बीच 'मध्यम
- 201-300 के बीच 'खराब'
- 301-400 के बीच बेहद खराब
- 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी
इस वक्त दिल्ली की जहरीली हवा गंभीर श्रेणी के अंतर्गत आती है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
इस पर निर्भर करता AQI
एयर क्वालिटी इंडेक्स मुख्य रूप से 8 प्रदूषकों ((PM10, PM2. 5, NO2, SO2, CO, O3, NH3, and Pb)) से मिलाकर बनाया जाता है। घुले जहरीले और मिट्टी के कणों को मापने के लिए PM2.5 और PM10 का इस्तेमाल होता है. वायु प्रदूषण का मतलब है हवा में सल्फर डाइऑक्साइड (SO2), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2), और कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) की मात्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तय किए गए मापदंड से अधिक हैं। 24 घंटे में इन कारकों की मात्रा ही हवा की गुणवत्ता तय करती है।
AQI की सामान्य सीमा क्या है?
100 या उससे कम पर AQI मान आमतौर पर संतोषजनक माना जाता है। जब AQI मान 100 से ऊपर होता है, तो वायु गुणवत्ता पहले कुछ संवेदनशील समूहों के लोगों के लिए हानिकारक होती है।
अपने घर में AQI कैसे चेक करें?
आमतौर पर अपनी आंखों और नाक से अपने आस-पास के एयर पॉल्यूशन के बारे में पता कर सकते हैं। वायु प्रदूषण बढ़ने पर आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इसके अलावा बेसमेंट और गंदे डक्टवर्क या नालियों जैसे नम क्षेत्रों में पनपने वाली फंफूद या फंगस चेक करें। अगर फंगस है तो आपके घर के कुछ हिस्सों में बदबू आने लगती है। इसका मतलब घर में वायु प्रदूषण बढ़ चुका है। इसके अलावा AQI चेक करने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई डिवाइस मिल जाएंगे, आप उससे भी चैक कर सकते हैं।
गूगल मैप से कैसे चेक करे AQI
स्टेप 1: सबसे पहले अपने Android या iOS डिवाइस पर Google मैप खोलें।
स्टेप 2: लोकेशन सर्च करें।
स्टेप 3: एक बार लोकेशन सेट हो जाने पर, अपनी स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर उपलब्ध लेयर्स बटन पर टैप करें।
स्टेप 4: आपको मैप टाइप में AQI चेक करने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपकी लोकेशन और उसके आसपास AQI लेवल दिख जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
