Latest Updates
-
Japan Mango Ban: जापान में सबसे ज्यादा कौन सा आम खाया जाता है? 20 साल बाद भारतीय आमों पर लगाया प्रतिबंध -
Restaurant Style Jeera Aloo Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा और कुरकुरा जीरा आलू -
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा दुनिया में सबसे जहरीली! दिवाली के बाद 400 पार पहुंचा AQI, सांस लेना भी मुश्किल
Delhi AQI: दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर जहरीली हवा की गिरफ्त में है। पांच दिनों से राजधानी की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 345 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में आता है। दिल्ली की हवा में प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। पूरा इलाका धुएं और धूल की मोटी परत में ढका हुआ है।
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली
दिवाली की रात प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के अत्यधिक इस्तेमाल ने हालात और बिगाड़ दिए। अंतरराष्ट्रीय स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग एजेंसी IQAir की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली के बाद दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। मंगलवार को यहां की हवा का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गयी और इसकी रीडिंग दुनिया में सबसे ज्यादा थी। वहीं, कोलकाता और मुंबई तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
चार सालों का रिकॉर्ड टूटा
इस साल दिवाली के बाद दिल्ली की हवा ने पिछले चार सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, PM2.5 का स्तर 675 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया, जो अत्यंत खतरनाक माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार शाम 4 बजे तक दिल्ली का औसत AQI 345 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। पिछले वर्षों की तुलना में यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर रहा। 2024 में दिवाली के अगले दिन AQI 330 था। वहीं, 2023 में 218, 2022 के 312 और 2021 में 382 था। 20 अक्टूबर को रातभर AQI 344 से 359 के बीच बना रहा वहीं, मंगलवार दोपहर तक औसत AQI 351 दर्ज किया गया था। यानी इस बार का स्तर 2021 के बाद सबसे ज्यादा रहा है।

कई इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI
राजधानी के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। कुछ प्रमुख इलाकों का हाल इस प्रकार रहा:
पंजाबी बाग - 433
वजीरपुर - 401
आनंद विहार - 360
अशोक विहार - 382
बवाना - 380
बुराड़ी क्रॉसिंग - 360
मथुरा रोड - 351
द्वारका सेक्टर 8 - 353
दिलशाद गार्डन - 382
ITO - 361
जहांगीरपुरी का 365
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम - 351
नेहरू नगर - 398
नॉर्थ कैंपस - 357
ओखला फेज 2 - 353
पटपड़गंज - 357
पूसा का 355
आरके पुरम - 379
विवेक विहार - 361
आया नगर - 348
चांदनी चौक का 339
मंदिर मार्ग - 343
नजफगढ़ - 303
नरेला - 334
शादीपुर - 320
सोनिया विहार - 347
लोगों की सेहत पर हो रहा असर
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर का असर लोगों की सेहत पर हो रहा है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। हवा में मौजूद सूक्ष्म धूलकण (PM2.5) फेफड़ों में गहराई तक जाकर श्वसन तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और मास्क का प्रयोग करें।
वायु प्रदूषण से बचाव के टिप्स
जब तक जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें।
जब बाहर निकलें, तो मास्क का इस्तमाल जरूर लें।
आउटडोर रनिंग, जॉगिंग या साइकिलिंग करने के बजाय घर पर ही एक्सरसाइज करें।
8 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और बुजुर्गों के कमरे में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications