Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Delhi Blast: लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास तेज धमाका, जानें आपात स्थिति में कैसे रखें खुद को शांत और सुरक्षित
Safety Tip During Emergency: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को एक कार में हुए जोरदार धमाके से अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास खड़ी गाड़ी में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों तक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही, धमाके की वजह से दो-तीन गाड़ियां भी आग की चपेट में आई हैं। अब तक 10 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है। मौके पर दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और पुलिस की टीम मौजूद है।घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस टीम और जांच एजेंसियां कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसी आपात स्थिति में डर और पैनिक होना स्वाभाविक है, लेकिन सही कदम उठाकर आप अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि ऐसी स्थिति में पैनिक से कैसे बचें?

सबसे पहले शांत रहें
धमाका या किसी भी अचानक हादसे के वक्त घबराहट होना स्वाभाविक है। लेकिन ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी शांत रहना है। डर या पैनिक की स्थिति में अक्सर लोग गलत फैसले ले लेते हैं। ऐसे समय में कुछ गहरी सांस लें और खुद को संभालें। इससे दिमाग साफ रहेगा और आप सही निर्णय ले पाएंगे।
तुरंत खतरे वाली जगह से दूर जाएं
जहां धमाका हुआ है, वहां दोबारा भी विस्फोट या आग लग सकती है। इसलिए तुरंत सुरक्षित दूरी बना लें। अगर धुआं दिख रहा है, तो उसकी विपरीत दिशा में चलें। खुले और हवादार क्षेत्र में जाएं। यदि आप वाहन में हैं तो उसे छोड़कर सड़क के किनारे या खुले मैदान में चले जाएं।
प्रेजेंस ऑफ माइंड जरूरी है
प्रेजेंस ऑफ माइंड का मतलब है कि आप भावनाओं की बजाय स्थिति को समझकर निर्णय लें। अपने चारों ओर देखें और स्थिति को समझने की कोशिश करें। कहां से खतरा है, कहां सुरक्षित जगह है, लोग कैसे रिएक्ट कर रहे हैं, इन सब बातों पर ध्यान दें। अगर आप सोच-समझकर स्थिति का आंकलन करेंगे तो समय रहते सही दिशा में कदम उठा पाएंगे।
हेल्पलाइन पर कॉल करें
अगर आपको अपने आसपास कोई घायल दिखे तो फौरन पुलिस, एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड को कॉल करें। घायल को प्राथमिक इलाज देने की कोशिश तभी करें जब आप खुद सुरक्षित जगह पर हों। अगर आपके फर्स्ट एड करना जानते हैं, तो मदद करें। लेकिन खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
अफवाहों से बचें
ऐसी भयावह घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर कई झूठी खबरें फैल जाती हैं। इसलिए केवल सरकारी या विश्वसनीय जानकारी पर भरोसा करें। अगर आप अपने परिवार या करीबी लोगों से कॉन्टैक्ट में हैं तो उन्हें बस इतना बताएं कि आप सुरक्षित हैं। किसी भी अपुष्ट खबर को शेयर करने से बचें, यह दूसरों में डर फैला सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
