Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
दिल्ली में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 44 के पार, जान लें हीटवेव से बचने के ये 5 जरूरी टिप्स
Delhi Heatwave: इस साल गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तेज धूप और लू के कारण हालात मुश्किल बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज रविवार की सुबह इस सीजन की सबसे गर्म सुबह रही है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26।2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 20-25 किमी/घंटा रहने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी आ सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में पिछले चार दिनों से लगातार लू का असर बना हुआ है और ये सोमवार तक जारी रह सकता है। आईएमडी के अनुसार, बीते शनिवार को दिल्ली में तापमान 44।5 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस साल का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। यहां आने वालो दो दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था और रविवार के लिए भी इसी तरह का अलर्ट लागू रहेगा। कई जगहों पर लू चल सकती है और लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
लू कब मानी जाती है?
मौसम विभाग के अनुसार, जब किसी इलाके का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा हो और सामान्य से करीब 4।5 डिग्री या उससे अधिक हो, या फिर तापमान सीधे 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाए, तब लू की स्थिति मानी जाती है। लू घोषित करने के लिए कम से कम दो मौसम केंद्रों के आंकड़े तय मानकों पर खरे उतरने चाहिए, जो हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली क्षेत्र के आधार पर तय किए जाते हैं।
सोमवार को मिल सकती है गर्मी से राहत
मौसम विभाग अनुमान है कि सोमवार (27 अप्रैल) से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं और आंधी-तूफान के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। अगले हफ्ते के अंत तक तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच आ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
हीटवेव से बचाव के उपाय
मौसम विभाग ने लोगों को लू से बचने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जाारी किए हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि तेज धूप और गर्म हवाएं इन्हें जल्दी अपनी चपेट में ले सकती है। ऐसे में, बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर जाते समय सिर को टोपी या छाते से ढकें और हल्के व सूती कपड़े पहनें। शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसलिए बार-बार पानी पीते रहें। इसके अलावा, घर और गाड़ी में सुरक्षा के लिए अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) रखने की सलाह दी गई गई है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
