Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
रामलीला में श्रीराम बने शख्स को आया हार्टअटैक, स्टेज पर निकला दम, क्यों कम उम्र में काल बन रही है ये बीमारी
नवरात्रि के मौके पर देश भर में रामलीला का मंचन हो रहा है, लेकिन दिल्ली के शाहदरा में एक चौंकान्ने वाली खबर सामने आई है। कल रात चल रही रामलीला के दौरान, भगवान राम का किरदार निभा रहे 45 वर्षीय सुशील कौशिक को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। तब सीता स्वयंवर दृश्य चल रहा था दर्द इतना असहनीय था कि वे बीच मंच से ही संवाद बोलते हुए पीछे चले गए और वहीं गिर गए। जहां से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्य से, अस्पताल पहुंचने तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुशील कौशिक भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह सीता स्वयंवर में लक्ष्मण संवाद खत्म होने के बाद राम धनुष तोड़ने के लिए खड़े हुए, तभी उन्होंने गाने की शुरुआत की और अचानक दर्द उठने के बाद व अपने हाथ को सीने में रखते हुए पीछे मंच की तरफ जाते हुए दिखते हैं। अब एक बार से फिर से यह ही सवाल उठता हैं कि आखिर ये बीमारी छोटी उम्र के लोगों की ही क्यों अपना निशाना बना रही हैं।

युवाओं में हार्ट अटैक के मामले अधिक क्यों?
दरअसल पिछले कुछ सालों से हार्ट अटैक की वजह से कम उम्र में लोगों ने जान गंवाई हैं। एक्सपर्ट की मानें तो खराब लाइफस्टाइल युवाओं में हार्ट अटैक का सबसे मुख्य कारण है। व्यायाम का अभाव, तैलीय पदार्थ और जंक फूड कल्चर बहुत ज्यादा बढ चुका है। नींद की कमी और स्मोंकिंग और शराब के सेवन की वजह से भी युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढे हैं।
हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत?
- छाती में लगातार दर्द रहना।
- पाचन समस्याएं जो दूर न हो रही हों।
- बाजुओं, गले और जबड़ों में दर्द
- सांस लेने में तकलीफ
- अचानक शरीर गर्म या तेजी से ठंडा पड़ना
- एसी में बैठे होने के बाद भी पसीना आना
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
