Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Delhi-NCR में H3N2 फ्लू का बरपा कहर, जानें किन्हें है सबसे बड़ा खतरा? क्या आप भी हैं इनमें शामिल?
H3N2 Influenza Cases Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में इस समय H3N2 फ्लू तेजी से फैल रहा है और लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। मौसम बदलते ही बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन इस बार हालात ज्यादा गंभीर दिख रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि H3N2 वायरस सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों से शुरुआत करता है लेकिन धीरे-धीरे यह खतरनाक रूप ले सकता है। खासकर ऐसे लोग जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उनके लिए यह फ्लू बड़ा खतरा साबित हो सकता है। वैसे तो ये वायरस सभी के लिए खतरनाक है लेकिन कुछ लोगों के लिए ये फ्लू सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है, कुछ कंडीशन में जानलेवा भी साबित हो सकता है।
ऐसे में इस फ्लू से बचाव के उपाय जानना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि H3N2 फ्लू से सबसे ज्यादा किसे खतरा है और खुद को इससे सुरक्षित रखने के आसान तरीके क्या हैं।
H3N2 फ्लू के आम लक्षण
तेज बुखार
लगातार खांसी और गले में खराश
शरीर में दर्द और थकान
सिरदर्द और कमजोरी
सांस लेने में दिक्कत (गंभीर स्थिति में)

किन्हें है सबसे ज्यादा खतरा?
डॉक्टर्स के अनुसार, ये 5 ग्रुप H3N2 फ्लू बहुत ज्यादा खतरनाक है। 5 ऐसे लोग हैं जिन्हें इस फ्लू से सबसे ज्यादा खतरा है। नीचे उन 5 लोगों की लिस्ट दी गई है उसे देखें और सावधान रहें।
1. बच्चे
इस फ्लू का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है जो 10 साल तक के हैं। छोटे बच्चों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है जिस वजह से उन्हें कोई भी इंफेक्शन जल्दी हो जाता है।
2. बुजुर्ग
60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी H3N2 फ्लू का खतरा ज्यादा है। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है। ऐसे में बुजुर्ग लोगों को कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
3. प्रेग्नेंट महिलाएं
जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें भी H3N2 फ्लू का खतरा ज्यादा है। एक्सपर्ट के अनुसार, उनके शरीर में हार्मोनल बदलाव और कमजोर इम्यून सिस्टम उन्हें रिस्क में डालते हैं।
4. क्रॉनिक बीमारियों वाले मरीज
H3N2 फ्लू का खतरा डायबिटीज के मरीज, अस्थमा के मरीज, हार्ट और लंग्स के मरीजों को ज्यादा है। उन लोगों को कम से कम घर से बाहर निकलना चाहिए। जरूरी हो तो मास्क लगाकर घर से निकलें और साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान रखें।
5. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग -
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है उन लोगों को भी इस वायरस से सावधान रहने की जरूरत है।
बचाव के उपाय
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।
हाथों को बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से धोएं।
संतुलित और पौष्टिक आहार लें, विटामिन-सी से भरपूर फल खाएं।
फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications