Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गिरा पारा...बढ़ी ठंड! आने वाले दिनों में होगी बारिश बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जानें किन्हें रहना है सावधान
Cold Wave Alert November 2025: इस साल तो पूरे देश में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई जिसका असर ठंड पर भी दिखने लगा है। उत्तर भारत में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानों तक पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में ठंड और बारिश दोनों का असर देखने को मिलेगा।
कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं। इसी बीच देश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) का प्रभाव मौसम पर दिखने लगा है क्योंकि तेजी से मौसम की चाल जो बिगड़ रही है।
भारतीय मौसम विभाग ने भी 10 नवंबर से लेकर 13 नवंबर तक कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है और साथ में दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड के बीच जान लें कि राजधानी में कैसा रहेगा हाल। साथ ही ये भी जान लें कि इस बिगड़ते मौसम के बीच किन लोगों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है।

नवंबर की शुरुआत में ही मौसम दिखा रहा तेवर
इस साल देशभर में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम की हवा अब ठंडी और सिहरन भरी महसूस होने लगी है। कई जगहों पर दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, हिमालयी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों तक पहुंच चुका है। पहाड़ों पर बर्फ जमी है और मैदानों में कोहरा छाने लगा है।
पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) सक्रिय हो गए हैं। इन दोनों सिस्टम्स के कारण देश के कई हिस्सों में बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि 10 नवंबर से 13 नवंबर के बीच देश के कई राज्यों में बारिश और गर्जना के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं।
कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में रुक-रुक कर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। ये तो तय है कि इस बारिश के बाद पारा और भी ज्यादा तेजी से गिरेगा और ठंड अपने चरम पर पहुंचेगी। ऐसे में जान लें कि अगर आपने अभी तक सर्दी के कपड़े और रजाई-कंबल नहीं निकाले हैं तो तुरंत निकालकर धूप लगा लें वरना ठिठुरन भरी सर्दी में हालत खराब हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा हाल
अब देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर की बात कर लेते हैं कि वहां सर्दी का कैसा हाल रहने वाला है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम ठंड की सर्दी लोगों की ठिठुरन बढ़ाएगी और रात को पारा और भी नीचे जाएगा लेकिन दोपहर में धूप खिली रहेगी। हालांकि बिगड़ते AQI की वजह से कई जगहों पर धूंध भी देखने को मिलेगी।
इन लोगों को रखनी होगी सावधानी
मौसम विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि अचानक बदलते मौसम में बच्चे, बुजुर्ग और अस्थमा या श्वास संबंधी रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। ध्यान रखें कि घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें, गुनगुना पानी पिएं और शरीर को ठंडी हवा से बचाएं। बच्चों को घरेलू उपायों से गर्म रखने की कोशिश करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
