Latest Updates
-
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति
बारिश के मौसम में फैल रहा है वायरल इंफेक्शन, स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें ये 10 काम
How can we stay healthy in rainy season : बारिश का यह मौसम हालांकि कई लोगों को खूब सुहावना लगता है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ ये मौसम बीमारियों का घर माना जाता हैं। इस मौसम में उमस और नमी के वजह से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से बढ़ते हैं। इस मौसम में पसीना और धूल-मिट्टी के कारण साफ-सफाई बनाए रखना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है।
बारिश के मौसम में वायरल फीवर, खांसी-जुकाम से पीड़ित होना काफी आम है। ऐसे में जरूरी है कि आप मानसून में अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। इस मौसम में कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इंफेक्शन से बच सकते हैं।

2. बरसात के मौसम में हाइजीन का खास ध्यान रखें। अपने हाथों को तथा अन्य जगहों को साफ रखना बहुत जरूरी होता है। हाथों को जरूर साफ रखें ताकि बैक्टीरिया और कीटाणु से बचकर रहें।
3. बरसात के मौसम में अपनी दवाओं का सेवन जरूर करें। अगर आपको किसी तरह की बीमारी होती है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
4. अगर आपकी स्थिति खराब होती है तो आपको अपने डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए।
5. बरसात के मौसम में ज्यादा देर तक गीले कपड़ों या जूते न पहनने से बचें। गीले कपड़े बैक्टीरिया का घर होते हैं जो आपको बीमार कर सकता हैं।
6. बारिश के दिनों में जलजनित बीमारियों का डर अचानक से बढ़ जाता है। हेपेटाइटिस ए और ई इसके अलावा हैजा जैसी बीमारी का प्रकोप बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में सिर्फ गर्म और उबला हुआ पानी ही पिएं।
7. मानसून के दौरान पत्तेदार सब्जियां खाने से बचें।सब्जियों को पकाकर खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से धोएं और उन्हें उबाले। इस तरह, आप खतरनाक जल जनित (दूषित जल से होने वाले रोग) रोगों से बच सकते हैं।
8. बारिश में भीगने के बाद जरूर स्नान करें और अपने बालों को तुरंत सूखा लें। भीगे बाल और कपड़े फ्लू पैदा का वजह बन सकते हैं। फ्लू होने पर गर्म पानी से नहाएं। यह वायरस को फैलने से रोकेगा और फ्लू के कारण आपके गले में होने वाली खराश या अन्य समस्याओं को ठीक करेगा।
9. कहीं भी बाहर से आने पर हाथों को 20 सेकेंड तक अच्छी तरह से धोएं। चाहिए। खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।
10. बारिश के मौसम का बहाना बनाकर घर पर ही न रहें। इस मौसम में वॉक, पुश अप और योग जैसे एक्सरसाइज करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











