Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Winter Update: IMD ने कहा अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड, घर और घरवालों को ऐसे करें सर्दी के लिए तैयार
Precautions and Checklist For Winter Preparation : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले हफ्ते से दिल्ली और आसपास की जगहों के टेम्प्रेचर में तेजी से गिरावट आएगी। यानी सर्दियां दहलीज पर आकर खड़ी है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए अभी से तैयार रहना जरुरी है।
गर्मियों के बाद ठंड का मौसम बीमारियों का मौसम भी होता है। एकदम से तापमान में बदलाव आने से बीमारियां शरीर को घेर सकती है। ऐसे में अपने शरीर का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
सर्दियों शुरु होने से पहले खुद के और घर वालों की सेहत का बचाव करने के लिए अपने खान-पान और डेली लाइफ के रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते से ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अभी से क्या तैयारियां करनी चाहिए?

सर्दी-जुकाम से बचने के लिए करें ये काम
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम कॉमन समस्या है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें-
- सुबह की शुरुआत हल्के गर्म या गुनगुने पानी से करें।
- शरीर को गर्म रखने के लिए गर्माहट देने वाले फूड जैसे अदरक, लहसुन, काली मिर्च, अंडे, दूध और घी खाना शुरु करें।
- सर्दियों में धूप जरूर सेंके, अगर तापमान बहुत कम है तो रुम हीटर का इस्तेमाल करें।
- सर्दियों के दिनों में बिस्तर छोड़ने से पहले हल्की एक्सरसाइज की आदत डालें। ये आपके शरीर को एक्टिव रखेगा।
- नहाने के बाद रोजाना गर्म तेल से मालिश करें, बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म तेल में लहसुन और हींग डालकर मालिश करें।
- ठंड में खुद को ढंक कर रखें। ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, ताकि ठंडी हवा की चपेट में न आने पाएं।
- ठंड में हाथों और पंजों का भी ख्याल रखना चाहिए। ज्यादा टाइट जूते न पहनें वरना ब्लड फ्लो रुक सकता है।
ये लोग रहें ज्यादा सावधान
- गर्भवती महिला
- बच्चे
- बुजुर्ग
- कमजोर इम्यूनिटी वाले
- दिल के मरीज

इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा
आर्थराइटिस
ठंड के मौसम में आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों का दर्द भी बढ़ता है। इस मौसम में जोड़ों के दर्द से बचने के लिए खूब पानी पीएं साथ ही स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी करें।
सांस की बीमारियां
ज्यादा ठंड की वजह से चेस्ट में एयरवेज टाइट हो जाते हैं। सांस लेना मुश्किल हो जाता है, अस्थमा मरीजों के लिए समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में ड्राई एयर सीधे फेफड़ों में जाती है और एयरवेज में सूजन का कारण बनती है।
दिल की बीमारियां
ठंड का मौसम आपके ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। इस वजह से कार्डियक अरेस्ट या हार्ट रिलेटेड दिक्कतें होती है। दिल के मरीज इस मौसम में टेंशन लेने से, तेज चलने और भारी चीजें उठाने से बचें।
डायबिटीज से बचें
सर्दियों में डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है क्योंकि ठंड में लोग कम्फर्ट फूड (कार्बोहाइड्रेट और हाई शुगर वाला खाना) खाते हैं। कार्ब और शुगर से परहेज करें।

सर्दियों के लिए ये जरुरी तैयारी कर लें
- सर्दियों के मौसम में रजाई और गद्दों को कम से कम 2-3 दिन कड़ी धूप में रखें। ऐसा ही आप अपने घर में रखे तकिया और स्वेटर के साथ करें।
- घरों में लगे गीजर को चेक कर लें, उसकी मैंटनेंस करवा लें और अगर गीजर पुराना हो चुका है, तो तुरंत बदल दीजीए।
- कमरे में गर्म बेडशीट बिछाएं और मोटे पर्दे लगाएं, और घर में कालीन या दरी बिछाकर लगाएं।
- ठंड में घरों में गैस पर पानी गर्म करते है या फिर कमरों में हीटर लगाते हैं। चिमनी चिपचिपी और गंदगी न हो इसलिए पहले से साफ कर लें।
- सर्दियों के समय कई शहरों में धूल और स्मॉग से निपटने के लिए विंडो मेश का इस्तेमाल करें।
- फ्रिज में लगी पानी की बोतलों को हटा दें।
- एसी और कूलर की सफाई करवाकर पैक कर लें।
- रुम हीटर, ब्लोअर की फंक्शनिंग चेक कर लें। खराब होने पर रिपेयर करवा लें, और वारंटी पीरियड में है तो तुरंत चेंज करवा लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
