Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं
दिल्ली-राजस्थान के पानी में है जरुरत से ज्यादा नमक, किडनी के लिए जहर होता है खारा पानी, जानें नुकसान
हाल ही में सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी (CGWA) की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके मुताबिक, दिल्ली के 25% से ज्यादा पानी के सैंपल में नमक की मात्रा सामान्य से कई गुना ज्यादा ज्यादा है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि राजधानी दिल्ली में, हर चार में से एक पानी के सैंपल में जरुरत से ज्यादा नमक पाया गया है! इस मामले में दिल्ली के बाद दूसरे स्थान पर राजसथान है, वहां 30% सैंपल्स का पानी खारा है। यह भी कहा गया है कि पानी में नमक की मात्रा इतनी ज्यादा है कि उसे पीना सेहत के लिए घातक है और ये कई बीमारियों की वजह बन सकता है खासकर किडनी के लिए यह पानी पीना खतरे से कम नहीं है।
इसका मतलब ये है कि दिल्ली और राजस्थान के जिन इलाकों में सर्वे किया गया, उन इलाकों में रह रहे लोगों के शरीर में जरूरत से अधिक नमक जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पूरी दुनिया में लगभग सभी लोग प्रतिदिन जरूरत से दोगुना नमक खा रहे हैं। नमक के अतिरिक्त सेवन से होने वाली बीमारियों के कारण हर साल लगभग 19 लाख लोगों की मौत हो जाती है।
आइए जानते हैं कि ज्यादा नमक का सेवन करने से क्या होता है?

जरूरत से दोगुना नमक खा रहे हैं लोग
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का सुझाव है कि वयस्कों को प्रतिदिन 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करना चाहिए। हालाँकि, अध्ययनों से पता चलता है कि कई भारतीय इस सीमा को पार कर जाते हैं, जिससे उन्हें किडनी की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। नमक का सेवन कम करने से इन समस्याओं को रोकने और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
किडनी के लिए घातक
अत्यधिक नमक के सेवन से उच्च रक्तचाप हो सकता है, जो किडनी को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। उच्च रक्तचाप किडनी में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को फ़िल्टर करने की उनकी क्षमता में कमी आ जाती है। लंबे समय तक खारा पानी पीने और ज्यादा नमक खाने से क्रोनिक किडनी डिसीज या यहां तक कि किडनी फेलियर जैसी समस्याएं हो सकती है।
ये भी होते हैं नुकसान
खारा पानी पीने से कई तरह से सेहत को नुकसान पहुंचता है। हार्ट को पंपिंग करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसके अलावा एक्स्ट्रा नमक को फिल्टर करने के लिए किडनी को हैवी वर्क करना होता है। इससे ब्लड का वॉल्यूम और ब्लड प्रेशर बढ़ता है। ज्यादा नमक खाने से सोडियम खून में घुलने लगता है।
इस बात का रखें ध्यान
किडनी की सलामी के लिए व्यक्तियों को अपने नमक के सेवन पर नज़र रखनी चाहिए। कोई भी आइटम खरीदने से पहले उसका लेबल जरूर देखें और डाइट में लो सोडियम फूड को शामिल करें। घर पर खाना पकाते समय नमक की मात्रा पर ध्यान दें। आपको बता दें कि दाल और सब्जी में पहले से ही नमक मौजूद होता है सिर्फ टेस्ट को बढाने के लिए हल्का सा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
