Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
टेलीसर्जरी क्या है, जिससे मीलोंं दूर बैठे डॉक्टर कर सकते हैं कैंसर जैसी बीमारी का इलाज
What is telesurgery : मॉडर्न मेडिकल साइंस में आए दिन कोई न कोई नया चमत्कार देखने को मिलता है।
पहले जहां किसी बड़ी बीमारी होने पर इलाज के लिए लोग विदेश की तरफ रूख करते थे। अब हमारे देश में भी मेडिकल साइंस ने खूब तरक्की कर ली है। अब कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के इलाज के लिए भी हमारे देश में कई एडवांस टेक्नोलॉजी उपलब्ध है।
इसी एडवांस टेक्नोलॉजी में एक नाम टेली रोबोटिक सर्जरी का जुड़ गया है। जिसकी मदद से शनिवार को दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर ( RGCIRC) में 40 किमी दूर गुड़गांव में बैठी डॉक्टर की टीम ने प्रोस्टेट कैंसर के मरीज का सफल ऑपरेशन किया।

यह सर्जरी कैंसर इंस्टीट्यूट के चिकित्सा निदेशक व जेनिटो-यूरो ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर रावल और उनकी टीम ने किया। उन्होंने बताया कि 45 मिनट चले इस सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर है और जल्द ही उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। चलिए जानते हैं टेलीसर्जरी क्या है और यह कैसे काम करती है-
क्या है टेली सर्जरी?
टेलीसर्जरी को हिंदी में "दूरस्थ सर्जरी" भी कहा जा सकता है। यह एक तरह की मिनिमली इनवेसिव सर्जरी (न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी) है। इसमें डॉक्टर अस्पताल में रोबोट की मदद से दूर बैठे किसी अन्य स्थान से मरीज का ऑपरेशन कर सकता है। इस सर्जरी का फायदा यह है कि शरीर में बहुत छोटा चीरा लगाना पड़ता है और खून भी कम बहता है और रिकवरी भी जल्दी हो जाती है।
कैसे होती है टेली सर्जरी?
टेलीसर्जरी के लिए डॉक्टर रोबोटिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। ये उपकरण कंप्यूटर और हाई स्पीड इंटरनेट से जुड़े होते हैं, जिससे डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर को देख पाते और कंट्रोल कर पाते हैं।
टेली सर्जरी के फायदे
भविष्य में टेली सर्जरी की मदद से दूरदराज के स्थानों पर आसानी से ऑपरेशन हो सकेंगे। आम लोगों के लिए आसानी से इलाज सुलभ होगा और सही समय पर लोगों को इलाज मुहैया हो पाएगा। आने वाले समय में इसकी लागत भी कम हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
